कॉलेज गोइंग गर्ल्स ले सकती है इन लुक्स से आइडियाज, दिखेंगी स्मार्ट एंड गॉर्जियस

लंबी छुट्टियों के बाद जब कॉलेज स्टार्ट होते है तो एक अलग ही क्रेज होता है गर्ल्स में। गर्ल्स हमेशा से अपने लुक्स को लेकर काफी कॉन्शियस रहती है। अगर आप भी अपनी एक ही स्टाइल से बोर हो गई है तो इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन….

कॉलेज गोइंग गर्ल्स ले सकती है इन लुक्स से आइडियाज, दिखेंगी स्मार्ट एंड गॉर्जियस

फीचर्स डेस्क। कोरोना काल में जैसे हम कॉलेज लाइफ भूल ही गए थे। पर जैसे जैसे कोरोना का प्रभाव कम हो रहा है स्कूल, कॉलेज सब खुल रहे है। ऑनलाइन क्लासेज से बोर हो चुके बच्चे अब कॉलेज जाने की बात को लेकर बहुत एक्साइटेड है। अब उनकी टेंशन ये है कि रोज रोज क्या ड्रेस पहनें जिससे हर दिन उनका लुक नया लगे। कभी कभी वॉर्डरोब खोलो तो एक भी ड्रेस दिमाग में फिट नहीं होती। अब हम रोज रोज तो ड्रेस खरीद नहीं सकते। तो जो ड्रेसेस है आपके पास उनसे ही आप हर दिन न्यू स्टाइल ला सकते है, आइए हम आपको बताते है कि कैसे खुद को हर दिन न्यू लुक दें।

क्रॉप शर्ट विथ कैजुअल लुक

क्रॉप शर्ट या टॉप आजकल बहुत चलन में है। ये स्मार्ट लुक देते है। आप क्रॉप टॉप या शर्ट के साथ हाई वेस्ट जींस या फ्लेयर्ड जींस कैरी कर सकती है। ये जहां आपको स्मार्ट दिखाएगा वहीं एक स्टाइलिश लुक भी देगा। आप इसमें हाई पोनी कर सकती है।

टक इन करें टी शर्ट

वैसे आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि शर्ट को टक इन करो और टी शर्ट को बाहर निकालो। पर आजकल स्टाइल थोड़ी अलग हो गई है। आप टी शर्ट को टक इन करें बहुत अच्छा लुक देगी आपको ये स्टाइल। इसके साथ जींस पहनें और चाहे तो डेनिम का शॉर्ट जैकेट भी आप कैरी कर सकती है। बहुत स्मार्ट लुक के साथ आपको मिलेंगे ढेर सारे कॉम्प्लीमेंट्स।

इसे भी पढ़ें:- Bollywood News: एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्दी ही बनने वाली है मां, बोल्ड अंदाज में दी गुड न्यूज

ओवरसाइज आउटफिट्स

अगर आपको फंकी लुक पसंद है, आप कुल दिखना चाहती है तो आप ओवरसाइज टॉप्स चूज कर सकती है। अगर आपको इसके साथ जींस या जैगिंग पहननी है तो आप बेशक पहन सकती है पर यदि आपको शॉर्ट ड्रेसेस पसंद है तो आप एस ए वन पीस की तरह ओवरसाइज टॉप पहन सकती है। साथ ही कूल और फंकी लुक के लिए मस्त गोगल लगा लीजिए।

कॉलर टी शर्ट लुक

ये लुक उन गर्ल्स के लिए जिनको बॉयज स्टाइल कैरी करना पसंद है। जिनको ज्यादा स्टाइलिश लगना पसंद नहीं उनके लिए ये लुक परफेक्ट गई। इसके साथ आप जींस कैरी कर सकती है। साथ ही स्नीकर्स पहनें दूसरों को आपका ये लुक बहुत स्मार्ट लगेगा।

डेनिम देगा स्टाइलिश लुक 

डेनिम तो एवरग्रीन है। डेनिम के टॉप के साथ डेनिम की ही जींस पहने अच्छी लगेगी। इसके अलावा आजकल तो डेनिम के कुर्ते भी आ रहे है डेनिम कुर्ते के साथ व्हाइट जेगिंग पहने और फ्लैट या स्नीकर्स पहनें।आपका ये लुक पूरे कॉलेज में फेमस हो जायेगा।

इन लुक्स के अलावा अगर आपको सलवार सूट प्लाजो सूट या सूट विथ पेंट पसंद है तो आप वो भी कैरी कर सकती है। प्लेन कुर्ते के साथ कलरफुल पजामा और चुन्नी ले अच्छा लुक लगेगा। अब आप भी रेडी है इन स्टाइल्स के साथ कॉलेज में हर दिन एक नए लुक के साथ जाइए और कॉलेज में छा जाइए।

picture credit:google