Bollywood News: एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्दी ही बनने वाली है मां, बोल्ड अंदाज में दी गुड न्यूज

सोनम कपूर भी मॉम बनने जा रही है। सोनम ने ये गुड न्यूज अपने बोल्ड अंदाज में अपने फैंस के साथ शेयर की है। आप भी देखें उनका अलग अंदाज….

Bollywood News: एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्दी ही बनने वाली है मां, बोल्ड अंदाज में दी गुड न्यूज
Bollywood News: एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्दी ही बनने वाली है मां, बोल्ड अंदाज में दी गुड न्यूज

इंटरटेनमेंट डेस्क। अभी एक दिन नहीं हुआ सोनम को ये गुड न्यूज शेयर किए हुए कि अभी से बड़े बड़े सेलिब्रिटी उन्हे बधाई दे रहे है। सोनम कपूर ने काफी बोल्ड अंदाज में अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम में अपनी पिक्चर्स शेयर की है। जिसमें वो अपने हसबैंड आनंद आहूजा की गोद में ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में लेटी नजर आ रही है। 

नाना बनने की खुशी तो कुछ और ही होती है। ऐसी ही खुशी हो रही है अनिल कपूर को, वो तो ये खबर सुन कर फूले ही नहीं समा रहे।

वहीं अगर सोनम कपूर की सास की बात करें तो सोनम की सास प्रिया आहूजा का जो रिएक्शन सामने आया है उससे साफ जाहिर है कि वो तो सुपर एक्साइटेड है।  प्रिया ने सोनम की बेबी बंप फ्लांट करते हुए पिक का क्लोजअप शेयर करते हुए लिखा है कि मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती। आई एम सुपर एक्साइटेड। लव यू माय बच्चाज। भगवान तुम दोनों को हमेशा खुश रखे। 

सोनम की प्रेगनेंसी को 4 मंथ ही हुए है। सोनम की शादी 2018 में हुई थी जिसमे पूरी फिल्म इंड्रस्ट्री शामिल हुई थी। अभी फिलहाल सोनम अपने हसबैंड आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रही है। वैसे सोनम का ससुराल दिल्ली में है। 

सोनम की प्रेगनेंसी की खबर सुनकर कई बड़ी हस्तियों ने उन्हे बधाई दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार सोनम अगस्त में माँ बनने जा रही है।

picture credit:instagram