आखिर मंत्री ब्रजेश पाठक क्यों है जनता के नायक ?

आखिर मंत्री ब्रजेश पाठक क्यों है जनता के नायक ?

फीचर्स डेस्क। उत्तर प्रदेश न केवल सर्वाधिक आबादी वाला प्रदेश है बल्कि स्वास्थ्य जरूरतों का दबाव सरकार पर हमेशा से रहा है जिसमे व्यापक प्रभावशाली सुधार अब दिखाई पड़ने लगा है। आज के कुछ वर्षो पूर्व चिकित्सीय गंभीर बीमारी के इलाज समेत कई स्वास्थ्य जरूरतों के लिए प्रदेश के लोगों को प्रदेश से बाहर दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था। अब उनके नजदीक सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाने लगी है। ऐसे में जनता के सामने यह बात लाना जरुरी हो जाता है की आखिर उनके लिए बड़े कदम कौन से उठाये गए है जिनसे उनके जीवन में सरलता प्राप्त हो रही है। जनता की जमीनी जरूरतों को वही समझ सकतें है जिनका जीवन जनता की सेवा में व्यतीत हो रहा हो और एक कड़ी प्रतिस्पर्धा के पश्चात् लगातार चुनाव जीत कर जनता के मुद्दों को उठा रहे हो। स्वास्थ्य सुविधाओं में हुए बड़े बदलाव के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक जिस तेज गति से कार्य कर रहें है वह दिन दूर नहीं जब सभी को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उनके घर के नजदीक प्राप्त होने लगेगी और इस क्षेत्र में युवाओं को भारी संख्या में नए अवसर भी प्राप्त होने लगेगा।

 हम सभी ने विगत समय में विभिन्न समाचार पत्रों न्यूज़ चैनलों में यह जरुर पढ़ा या देखा होगा की अमुक स्वास्थ केंद्र का ब्रजेश पाठक ने आम आदमी के रूप में जाकर जायजा लिया और सुधार हेतु त्वरित आदेश पारित किये, अमुक घटना का स्वतः संज्ञान लेकर कार्यवाही के आदेश दिए, स्वास्थ्य सेवाओं का अमुक स्थान पर शुभारम्भ किया, नतीजन आज प्रदेश के सभी अस्पतालों पर न केवल स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मजबूत हो चुकी है बल्कि लोगों के मन में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति नजरियाँ भी बदल गया है। आम जनता ब्रजेश पाठक की तुलना नायक फिल्म में हीरो रहें अनिल कपूर से करती है पर वास्तविक सच्चाई इससे भी अधिक प्रभावशाली है। यदि ब्रजेश पाठक के राजनैतिक इतिहास को आप टटोलेगें तो आपको मिलेगा की आम जनता के बीच रह कर इन्होने बहुत अधिक कार्य किया है तभी इनकी लोकप्रियता में लगातार वृद्धि हुई है। वैश्विक आपदा के समय जब सारी दुनिया सिमटी हुई थी उस समय बिना डरे उस महामारी से लड़ने के लिए प्रदेश के करोड़ों लोगों की उम्मीद के रूप में लगातार कार्य कर रहें थे। उत्तर प्रदेश सरकार के चुनिन्दा विधायकों में से एक विधायक और मंत्री ब्रजेश पाठक है जिनके यहाँ आम जनता की सुनवाई लगातार होती है और सभी को लगातार सहयोग प्राप्त होता है।

 इनके द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किये गए कुछ महत्वपूर्ण सुधार को यहाँ जानना जरुरी है।  आम जनता के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट सेवा की 250, नेशनल एम्बुलेंस सेवा की 2270 एवं 108 सेवा के तहत 2200 एम्बुलेंस आज प्रदेश में निःशुल्क कार्य कर आम जन की आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही है। वैश्विक महामारी में प्रदेश में 16.68 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना टीके की दोनों डोज लगाए गए जबकि सम्पूर्ण टीकाकरण 39 करोड़ से अधिक रहा है। बुनियादी सुधार के लिए 100 शैय्या के 05 सयुंक्त चिकित्सालय, 09 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 14 पी.एच.सी. का निर्माण करा करके जनता के लिए सौपा गया है।  काफी समय से एम.बी.बी.एस. सीटों की वृद्धि की आवश्यकता को समझतें हुए 1838 सरकारी तथा 2150 निजी क्षेत्र की एम.बी.बी.एस. सीटों में वृद्धि कर युवाओं को इस क्षेत्र में अपने ही राज्य में अवसरों की वृद्धि किया गया है। पीजी की सरकारी व निजी कुल 1747 सीटों की वृद्धि कर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की कमी की पूर्ति की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग में 7000 सीट्स व पैरामेडिकल में 2000 सीट्स की वृद्धि की गयी है। एईएस-जेई वायरस के खिलाफ सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा। पूर्वांचल क्षेत्र दिमागी बुखार (इंसेफेलाइटिस) के कहर से मुक्त स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इस बीमारी से होने वाली मौत पर 96 प्रतिशत तक नियंत्रण अब प्राप्त हो गया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में 8.90 करोड़ लाभार्थी को प्रति लाभार्थी रु. 5 लाख तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गयी है जिससे गरीब तबके के करोड़ों लोगों का इलाज हो जाने से उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिए उन्हें वित्तीय रूप से स्वतंत्रता भी प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 11,63,24,557 मरीजों का उपचार किया गया है और यह अभी भी जारी है | राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स हेतु पं. दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना चलाई जा रही है। हेल्थ एटीएम का शुभारम्भ करके प्रदेश के सभी पी.एच.सी. में हेल्थ एटीएम की स्थापना की गयी है। एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज की नीति के तहत 65 मेडिकल कालेज संचालित किये गए है जबकि 22 निर्माणाधीन है यानि की सभी जिलों के लोगों को उच्चकोटि की विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उन्हें प्राप्त होगी। लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय तथा गोरखपुर एवं रायबरेली में एम्स की सहूलियत लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है | 552 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हेल्थ वेलनेस केंद्र के रूप में विकसित किये गए है। 11 जनपदों में 50 शैय्या के एकीकृत चिकित्सालय स्थापित किया गया है।  6700 से अधिक पीकू बेड भी उपलब्ध  करवाए गए है | मिशन निरामयाः के तहत 300 संस्थाओं में नर्सिंग / पैरामेडिकल पाठ्यक्रम अब संचालित हो रहा है।  बंद पड़े 35 एएनएम प्रशिक्षण केन्द्रों को पुनः शुरू किया भी गया है।

 ऐतिहासिक रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को देखा जाए तो विगत 6 वर्षो में जितना बड़ा बदलाव किया गया है वह उत्तर प्रदेश में आजादी के पश्चात् सबसे बड़े बदलावों में से एक कहा जा सकता है। समर्पण, कठिन परिश्रम, किसी के जीवन में उजाला लाने की प्रतिबद्धता न केवल ब्रजेश पाठक में दिखती है बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उनके द्वारा लिए गए बड़े निर्णय स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश की सभी जरूरतों को पूरा करने में अपनी अहम् भूमिका निभा रहें है हाल ही में हुए इन्वेस्टर मीट में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कई संस्थाओं ने निवेश हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। नेतृत्वकर्ता के रूप में ब्रजेश पाठक अपनी अलग पहचान आम जन के बीच में छोड़ने में सफल हुए है जबकि हर पल स्वास्थ्य सुविधाओं में आधुनिक मशीनों के उपयोग के साथ साथ बड़ा सुधार हो रहा है।  ट्रायल के रूप में अब कुछ जिलों में सी.टी. स्कैन की सुविधा भी प्रदान किया जा रहा है जिसे जल्द सभी जिलों में उपलब्ध कराया जायेगा। उत्तर प्रदेश को दो भागों में विभाजित करके देखे तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश की जमीनी आवश्यकता स्वास्थ्य के सम्बन्ध में विल्कुल अलग-अलग है उन आवश्यकताओं को समझकर लिए गए बड़े निर्णय आज यह सुनिश्चित करने में सफल हो रहे है की दिमागी बुखार (इंसेफेलाइटिस) से अब हाहाकार नहीं मचने वाला।  पर किसी भी क्षेत्र में बेहतर से बेहतर करने की गुंजाईश हमेशा विद्यमान रहती है और यह बात ब्रजेश पाठक से अधिक कौन जानता तभी तो वो लगातार इस पर न केवल कार्य कर रहें है बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं के अनुरूप सुविधाएँ प्रत्येक प्रदेश के निवासियों तक पहुचाने के लिए संकल्पित भी है | इन तथ्य और आकड़ों से यह भी प्रमाणित हो जाता है की उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएँ आम जन के जीवन को सरल बना रही है और किये गए कार्यो की वजह से उप मुख्यमंत्री / स्वास्थ्य मंत्री की छवि पुरे प्रदेश में नायक की तरह स्थापित हो गयी है।

इनपुट सोर्स : डॉ. अजय कुमार मिश्रा और निशांत कुमार सिंह।