5 हाई फाइबर वाली सब्जियां ब्लड शुगर नहीं बढ़ने देंगी ! पढ़ें क्या कहती हैं एक्सपर्ट विनीता

एक्सपर्ट के मुताबिक हाई फाइबर सब्जियां खाने से डायबिटीज के साथ ही मोटापा, दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। आइए जानते हैं डायटीशीयन विनीता सिन्हा से हाई फाइबर वाली सब्जियों के बारे में...

5 हाई फाइबर वाली सब्जियां ब्लड शुगर नहीं बढ़ने देंगी ! पढ़ें क्या कहती हैं एक्सपर्ट विनीता

हेल्थ डेस्क। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में डायबिटीज की बीमारी आम हो चुकी है। डायबिटीज पेशेंट्स की ब्लड शुगर का कंट्रोल में रहना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हाई फाइबर से भरपूर सब्जियों का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। फाइबर रिच फूड ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद करता है। एक्सपर्ट के मुताबिक हाई फाइबर सब्जियां खाने से डायबिटीज के साथ ही मोटापा, दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। आइए जानते हैं डायटीशीयन विनीता सिन्हा से हाई फाइबर वाली सब्जियों के बारे में...

ब्रोकली

हेल्दी रहने के लिए हरी सब्जियों का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।  फाइबर रिच ब्रोकली भी हेल्थ के लिए काफी लाभकारी होती है। ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होने के साथ ही विटामिन सी, ए, ई, के और बी12 भी होता है। इस सब्जी में मौजूद कंपाउड ब्लड शुगर को कम करने में भी मददगार होते हैं।  इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है

बीन्स

बीन्स में मौजूद तत्वों की वजह से सभी इन्हें खाने की सलाह देते हैं।  आप अगर शुगर के पेशेंट हैं तो बीन्स आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। बीन्स हाई फाइबर वाली सब्जियों में गिनी जाती हैं। इनमें विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन भी काफी पाया जाता है। फलियां आयरन और कैल्शियम का भी भंडार होती हैं। इनका सेवन ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में मददगार होता है।

गाजर

फाइबर रिच सब्जियों में गाजर को भी शामिल किया जाता है। इसमें फाइबर के साथ विटामिन सी और ए भी पाया जाता है। बता दें कि हाई फाइबर होने की वजह से गाजर ग्लूकोज लेवल को घटाने में मददगार हो सकती है। इसका नियमित सेवन पेट संबंधी समस्याओं में भी आराम दिला सकता है।

करेला

डायबिटीज मरीजों के लिए करेला रामबाण औषधि की तरह होता है।  फाइबर रिच ये हरी सब्जी गुणों से भरपूर है। करेले का नियमित सेवन ब्लड में शुगर लेवल को घटाने में बेहद असरदार होता है। करेले का जूस भी काफी गुणकारी होता है।

पत्तागोभी

ज्यादातर घरों में पत्तागोभी बनाकर खाया जाता है। स्वाद से भरा पत्तागोभी गुणों के मामले में भी काफी बड़ा है। खासतौर पर शुगर पेशेंट्स के लिए पत्तागोभी खाना काफी फायदेमंद हो सकता है।  दरअसल, पत्तागोभी हाई फाइबर सब्जी है और इसमें ब्लड शुगर को कम करने वाले गुण भी मौजूद हैं। इसे खाने के बाद पेट भी काफी वक्त तक भरा सा महसूस होता है।

इनपुट सोर्स : विनीता सिन्हा, हेल्थ एक्सपर्ट, नई दिल्ली।