Weekly Horoscope : यह सप्ताह कौन सी राशि के लिए होगा अच्छा और किनके लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें राशिफल

अगर आप अपनी राशि के लिए इस सप्ताह का हाल जानना चाहते हैं तो यहां विस्तार से पढ़ें.....

Weekly Horoscope : यह सप्ताह कौन सी राशि के लिए होगा अच्छा और किनके लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें राशिफल

फीचर्स डेस्क। अपने भविष्य के बारे में जानने की उत्सुकता सभी को होती है। खासतौर पर नए साल का पहला ही सप्ताह कैसा होगा यह जानने के लिए लोग अभी से अपने राशिफल को देखने लगे हैं। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा होने वाला है तो अपनी राशि अनुसार 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2023  तक का राशिफल जानना चाहते हैं तो इस लेख में Astrologer Dr. Ruchika Gupta  से साप्ताहिक भविष्‍यफल विस्तार से जानें।

मेष :
व्यवसाय: इस सप्ताह व्यवसायिक दृष्टिकोण से समय उत्तम रहेगा कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। इस सप्ताह आप के अनुरूप कार्य होगा। वातावरण सकारात्मक रहेगा।

वित्तीय: वित्तीय मामलों में इस सप्ताह आपको देखकर चलना होगा। इस सप्ताह आप के खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको बजट पर आकर चलने की आवश्यकता है।

सम्बन्ध: पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना आपको खुशी में सुकून प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। जो लोग अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं वह इस सप्ताह कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह किसी कारणवश आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

उपाय: रोज दीया जलाकर अपने इष्ट को प्रणाम जरूर करें।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 7

वृष:
व्यवसाय: इस सप्ताह आपके कार्य क्षेत्र से संबंधित यात्रा के योग बन रहे हैं। आप अगर किसी नए प्रोजेक्ट की योजना बना रहे हैं या शुरू करना चाहते हैं तो इस सप्ताह कर सकते हैं आपके लिए शुभ रहेगा।

वित्तीय: आपके लिए यह सप्ताह आपके किए गए प्रयासों से आपको धन लाभ देगा। धन आगमन के नए स्रोत खुल सकते हैं। इस समय आप थोड़ा अकेला महसूस कर सकते हैं संयम बनाए रखने की आवश्यकता है।

सम्बन्ध: इस सप्ताह आपके कुछ नए संबंध स्थापित हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके कुछ संबंधों में नकारात्मकता भी आ सकती हैं धैर्य व संयम बनाए रखने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।

उपाय: इस सप्ताह आप किसी भी प्यासे को अपने हाथ से पानी पिलाएं।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 11

मिथुन:
व्यवसाय: इस सप्ताह व्यवसाय में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। परंतु पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सफलता मिलने की स्थिति बन रही है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए इस सप्ताह बेवजह किसी से ना उलझे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वित्तीय: इस सप्ताह अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार विमर्श करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह खर्चे बढ़ सकते हैं ध्यान रखने की आवश्यकता है।

सम्बन्ध: इस सप्ताह आपको अपनी किसी बात पर पछतावा हो सकता है संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। अपने परिवार या मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए किसी अनुभवी चिकित्सक से मार्गदर्शन लेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: आपको मानसिक शांति के लिए योग व साधना करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- हल्का हरा, शुभ अंक- 4

कर्क:
व्यवसाय: इस सप्ताह आप अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। परंतु ध्यान रखने की आवश्यकता है कि अपनी योजनाएं किसी बाहरी व्यक्ति के साथ साझा ना करें अन्यथा आपकी योजनाओं के सफल होने के आसार कम हो जाएंगे।

वित्तीय: इस सप्ताह आप के खर्चे बढ़ सकते हैं ध्यान रखने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए इस सप्ताह मनचाहे पैसे बढ़ने के अवसर कम है।

सम्बन्ध: इस सप्ताह परिवार में कोई खुशखबरी सुनने के लिए मिल सकती है। बच्चों से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य अगर काफी समय से खराब चल रहा है तो उसमें सुधार होगा।

उपाय: कार्यों की सिद्धि व समृद्धि के लिए सोमवार के दिन दूधिया दूध से बनी कोई वस्तु बच्चों में बांटे।
शुभ रंग- भूरा, शुभ अंक- 1

सिंह:
व्यवसाय: इस सप्ताह अगर आप अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित नए विचार बना रहे हैं तो उसमें पुराने तरीकों का सामंजस्य जरूर रखें तथा अपने बड़े बुजुर्गों से विचार-विमर्श भी जरूर करें। उनके सहयोग से आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी।

वित्तीय: इस सप्ताह आपको धन से संबंधित लाभ होगा। वित्तीय मामलों में निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें। अगर आपको कहीं से धन आने की उम्मीद है तो इस सप्ताह आ सकता है। धन लाभ होगा।

सम्बन्ध: इस सप्ताह आपके परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध मधुर होंगे।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको बदन दर्द की समस्या हो सकती है स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

उपाय: कार्यों में सफलता के लिए जरूरतमंद लोगों में फल बांटे।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 2

कन्या:

व्यवसाय: इस सप्ताह आपके ऊपर व्यवसाय से संबंधित कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सभी कार्यों को स्वयं करने का प्रयत्न ना करें, कार्यों को करने के लिए अपने सहकर्मियों का सहयोग लेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित व्यवसाय में कुछ उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं।

वित्तीय: इस सप्ताह अगर आप पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। आपका किसी प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना भविष्य के लिए अधिक फायदेमंद साबित होगा।

सम्बन्ध: इस सप्ताह परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए शादी से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जो लोग बच्चा चाहते हैं उनको खुशखबरी मिल सकती है।

उपाय: शुक्रवार के दिन धार्मिक स्थल पर सफेद रंग की मिठाई चढ़ाएं तथा स्वयं भी ग्रहण करें।
शुभ रंग- नारंगी, शुभ अंक-11

तुला:

व्यवसाय: विद्यार्थियों को प्रतियोगिता मैं अच्छे परिणाम हासिल होंगे। इस सप्ताह व्यवसायिक दृष्टिकोण से समय उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। वातावरण सकारात्मक रहेगा। इस सप्ताह आपका आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।

वित्तीय: परिवार की जिम्मेदारियों के रहते इस सप्ताह आपके ऊपर खर्चे बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको धन लाभ भी होगा परंतु खर्च भी होगा।

सम्बन्ध: इस सप्ताह आप घर और व्यवसाय में संतुलन बनाकर रखेंगे। इस सप्ताह आपके संबंधों में मधुरता आएगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, जिनका स्वास्थ्य काफी समय से खराब चल रहा है उसमें सुधार होगा।

उपाय: इस सप्ताह सुख समृद्धि के लिए चींटियों को आटा डालें।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 14

वृश्चिक :

व्यवसाय: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता रहेगी। अपने सहकर्मियों के सहयोग से आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको लोगों के सहयोग से नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

वित्तीय: इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आप अपने शौक के ऊपर ज्यादा खर्च कर सकते हैं परंतु आपको भविष्य की योजनाओं के साथ बचत बनाकर चलने की आवश्यकता है।

सम्बन्ध: इस सप्ताह लोगों के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आप लोगों की बढ़-चढ़कर मदद करेंगे। प्रेमी युगल इस सप्ताह एक दूसरे को प्रपोज कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है गले व छाती से संबंधित समस्या हो सकती है।

उपाय: योग व ध्यान लगाने की आवश्यकता है। इस सप्ताह लोगों में पानी वितरित करें।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक-2

धनु :

व्यवसाय: यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ नई योजनाएं क्रियान्वित कर सकते हैं। इस सप्ताह आप कोई बड़ा काम पूरा होने की खुशी महसूस करेंगे।

वित्तीय: वित्तीय लाभ के लिए इस सप्ताह आपको मार्गदर्शन की आवश्यकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन अवश्य ले। लाभ अवश्य होगा।

सम्बन्ध: इस सप्ताह परिवार के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कोई खुशखबरी भी सुनने के लिए मिल सकती है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप इस सप्ताह अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

उपाय: उगते सूर्य को प्रणाम करें आपको सकारात्मकता मिलेगी।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 4

मकर :

व्यवसाय: इस सप्ताह आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी योजनाओं को बीच में ही अधूरा छोड़ने पर विचार बना सकते हैं परंतु आप ऐसा ना करें तो अच्छा रहेगा क्योंकि आप सफलता से कुछ ही दूर है धैर्य व संयम बनाए रखने की आवश्यकता है।

वित्तीय: इस सप्ताह आपको वित्तीय लाभ होगा। अगर आप किसी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं तो उसमें आप विजयी होंगे। धन के लिए किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी।

सम्बन्ध: प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। घरेलू जीवन में आप प्रसंता का अनुभव करेंगे। पति पत्नी में सामंजस्य बना रहेगा। अविवाहित को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह कमर से संबंधित समस्या हो सकती है स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है वजन उठाने से परहेज करें।

उपाय: जरूरतमंद को अपने हाथ से शाकाहारी खाने का सामान दें।
शुभ रंग- नारंगी, शुभ अंक- 2

कुंभ :
व्यवसाय: इस सप्ताह आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान आपको मिलेगा। नौकरी व व्यापार में लाभ होगा ।आपके द्वारा किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। संयम बनाए रखने की आवश्यकता है।

वित्तीय: इस सप्ताह आपको वित्तीय लाभ होगा। कोई बड़ा काम पूरा होने की खुशी होगी तथा लाभ भी होगा। अगर आप के ऊपर कोई पुराना कर्ज है तो इस सप्ताह आप काफी हद तक उसको चुका पाने में सक्षम रहेंगे।

सम्बन्ध: इस सप्ताह परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने के योग हैं। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी आपको सुनने के लिए मिल सकती है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह पेट से संबंधित समस्या हो सकती है खान-पान का ध्यान रखने की आवश्यकता है। शाकाहारी भोजन करें तो आपके लिए उत्तम रहेगा।

उपाय: मछलियों को खाना डालें।
शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 3

मीन:
व्यवसाय: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कार्य आप के अनुरूप होगा। अगर कोर्ट कचहरी से संबंधित कुछ कार्य चल रहा है उसमें आपको सफलता मिलेगी , केस आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति थोड़ी नकारात्मक हो सकती है ऐसे में अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

वित्तीय: इस सप्ताह आपको आपकी सफलता द्वारा वित्तीय लाभ भी होगा। जिन लोगों के नौकरी में तरक्की रुकी हुई है वह इस सप्ताह हो सकती है। धन आगमन के स्रोत बनेंगे।

सम्बन्ध: इस सप्ताह संबंधों में मधुरता आएगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें अगर कोई निर्णय लेना भी पढ़े सोच विचार कर ही लें। प्रेमी युगल के लिए यह सप्ताह खुशनुमा रहेगा।

स्वास्थ्य: कार्य में व्यस्तता के कारण थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं समय-समय पर आराम करते रहें।

उपाय: सड़क के कुत्तों को खाना खिलाए।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 10