horoscope : नवंबर के महीने में इन 5 राशियों को हो सकती हैं समस्याएं, जानें ज्योतिष एक्सपर्ट से कुछ उपाय

समय हमेशा एक जैसा नहीं होता है, लेकिन ज्योतिष के उपाय आपके समय को आपके अनुसार ढालने में मदद कर सकते हैं। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि नवंबर में आपके जीवन में क्या बदलाव होंगे तो यहां पढ़ें...

horoscope : नवंबर के महीने में इन 5 राशियों को हो सकती हैं समस्याएं, जानें ज्योतिष एक्सपर्ट से कुछ उपाय

फीचर्स डेस्क। आपकी राशि के लिए आने वाला समय कैसा होगा, इस बात की जानकारी आपको ज्योतिष से मिल सकती है। ज्योतिष आपके लिए आने वाले समय के बारे में जानकारी देता है और इससे आप अपनी योजनाएं बना सकते हैं। वैसे समय हमेशा अनुकूल हो ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन ज्योतिष के ही उपायों से आप समस्याओं से बाहर निकल सकते हैं। नवंबर का महीना भी सभी राशियों के लिए अलग तरह के प्रभाव लेकर आएगा और कुछ राशियों को जहां इस महीने लाभ होगा वहीं कुछ राशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपकी राशि भी उनमें से है जिनके लिए नवंबर समस्याओं भरा हो सकता है तो आप यहां ज्योतिषाचार्य डॉ रुचिका गुप्ता से कुछ ज्योतिष उपायों के बारे में जानें... 

मेष राशि 

मेष राशि के लिए नवंबर का महीना आर्थिक हानि के संकेत दे रहा है। आपकी संपत्ति किसी बीमारी या गलत चीजों में व्यय हो सकती है। करियर में भी आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं।

जहां एक तरफ महीने की शुरुआत आपके लिए चुनौती भरी हो सकती है, वहीं आगे समय आपके लिए अनुकूल होने लगेगा। व्यापार में भी लोगों को मिले-जुले प्रभाव मिलेंगे और कुछ लोगों को घाटा भी हो सकता है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें और किसी बड़े निवेश से बचें। इस महीने आपके वैवाहिक रिश्ते अच्छे बने रहेंगे, लेकिन किसी भी तरह की ग़लतफ़हमी से बचें। 

उपाय - सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और जल में कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। आपको जल्द ही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

कर्क राशि 

इस महीने आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती है और नींद न आने की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। आपको परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। वर्कप्लेस पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आपको परिवार के किसी व्यक्ति से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि इस महीने कुछ बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के योग हैं। जो लोग व्यवसाय में हैं उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आपको बड़े नुकसान हो सकते हैं। 

उपाय - किसी भी बड़ी समस्या से बचने के लिए प्रतीक मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना परेशानियों भरा हो सकता है। आप उनमें से हैं जो परेशानियों से घबराने के बजाय डटकर उनका सामना करते हैं। इस महीने आपको नौकरी में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी सीनियर से परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और बड़ों की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। आगे चलकर आपके लिए समय अनुकूल हो जाएगा। 

उपाय - सूर्य को नियमित जल चढ़ाएं और रविवार के दिन आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। 

यह भी पढ़ें : November Horoscope: इस महीने किन 5 राशियों के बनेंगे धन लाभ के योग, जानें क्या कहती हैं ज्योतिष एक्सपर्ट दीपाली

 वृश्चिक राशि 

इस सप्ताह आपके लिए वैवाहिक जीवन में समस्याओं के योग हैं। आपके साथी के साथ बिना वजह मन-मुटाव हो सकते हैं और आपको किसी बड़ी समस्या से गुजरना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि मन में किसी तरह की ग़लतफ़हमी न पालें और किसी भी मुद्दे पर साथी के साथ बात करें। आपको सेहत का विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती हैं क्योंकि सेहत से जुड़ी समस्याओं के योग भी हैं। इस महीने आप चीजों पर फोकस नहीं कर पाएंगे और इसकी वजह से कोई भी कार्य सफल होने में देरी हो सकती है। 

उपाय - माता गौरी को सिन्दूर चढ़ाएं और लाल चुनरी अर्पित करें। साथी से मनमुटाव दूर होंगे। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को नवंबर के महीने में अपने कार्यस्थल या व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। महीने की शुरुआत आपको परेशान कर सकती है, लेकिन अपनी मेहनत के बल पर आप सफल हो जाएंगे। कुंभ राशि के लोगों को व्यवसाय में भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको नौकरी में संतुष्टि नहीं मिलेगी और व्यापार में नुकसान हो सकता है। कोई भी निर्णय लेने से बचें। रिश्तों के मामले में भी यह महीना अच्छा नहीं रहेगा। आपके साथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है और आपको समस्याओं का समना करना पड़ सकता है। 

उपाय - इस महीने चीजों को अनुकूल बनाने के लिए गणपति की पूजा करें और उन्हें दूर्वा घास चढ़ाएं।