राम मंदिर के लिए दान कर बचाए Income Tax, ऐसे बचा पाएँगे

 भारत सरकार ने राम मंदिर के निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) बनाया है। आप इस ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर राम मंदिर के लिए पैसे दान कर सकते हैं। आप वहां पर कई तरीकों से दान कर सकते हैं....

राम मंदिर के लिए दान कर बचाए Income Tax, ऐसे बचा पाएँगे

लखनऊ/अयोध्या। श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। देशभर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। अयोध्या में इस समय लाखों की भीड़ प्रतिदिन रघुनंदन के दर्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर, टैक्स पेयर रामभक्तों के लिए खुशखबरी है। रामभक्त राम मंदिर में दान कर अपना टैक्स बचा सकते हैं।

जी हां, राम मंदिर ट्रस्ट क्षेत्र में दान कर आप अपने टैक्स में छूट पा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ पैसे डोनेट करना होगा। आइए पहले समझते हैं कैसे राम मंदिर के लिए पैसे डोनेट (Donation) किए जा सकते हैं और आपको कैसे टैक्स में छूट मिलेगी।

 किसे कितनी मिलेगी छूट?

 श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार केंद्र सरकार ने सूचित किया है कि मंदिर के मरम्मत या रिनोवोशन के लिए ट्रस्ट में दिए गए दान के 50 फीसदी पर इंकम टैक्स के सेक्शन 80जी (2) (बी) के तहत टैक्स छूट ले सकते हैं। हालांकि, अगर आप नगद में डोनेशन करते हैं तो 2000 रुपये से अधिक के दान पर टैक्स छूट का फायदा नहीं मिलेगा।

 भारत सरकार ने राम मंदिर के निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) बनाया है। आप इस ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर राम मंदिर के लिए पैसे दान कर सकते हैं। आप वहां पर कई तरीकों से दान कर सकते हैं। आप पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर सकते हैं या यूपीआई कर सकते हैं। एनईएफटी, आईएमपीएस, डिमांड ड्राफ्ट और चेक के जरिए भी आप पेमेंट कर सकते हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट को डोनेशन कैसे करें ?

 इसके लिए सबसे पहले आपको https://online.srjbtkshetra.org/#/login पर जाना होगा।वहां पर Donate के तहत Donation टैब पर क्लिक करना होगा और फिर अपने मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी डालकर लॉगिन करना होगा।

 लॉगिन करने के बाद एक पेज खुलेगा, जहां आपको पैन, डोनेशन का मकसद, रकम, पता, पिन कोड जैसी जानकारियां डालनी होंगी।

 सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको Donate पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आप पेमेंट गेटवे पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।

पेमेंट हो जाने के बाद आपको डोनेशन की रसीद मिल जाएगी।

 डोनेशन की रसीद कैसे डाउनलोड करें ?

 सबसे पहले ट्रस्ट की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

फिर https:// online.srjbtkshetra.org/donation-receipt/ लिंक पर जाना होगा।

 वहां आपको Download Receipt टैब पर क्लिक करना होगा।

आपको एक मोबाइल ओटीपी के जरिए ऑथेंटिकेशन भी देना होगा।

ऑथेंटिकेशन के बाद एक नया वेबपेज खुलेगा, जहां आपको Donate टैब के तहत Donation Receipt बटन पर क्लिक करना होगा।

  • वहां अपना पैन, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता, डोनेशन की रकम, बैंक अकाउंट, यूपीआई रेफरेंस नंबर, डोनेशन का तरीका जैसी कई जानकारियां डालकर Submit पर क्लिक करना होगा।
  • आप https://online.srjbtkshetra.org/donation-receipt/ इस लिंक पर आप अपनी रिसीप्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

 आप अगर पेमेंट गेटवे से डोनेट करते हैं तो आपको डोनेशन रिसीप्ट तुरंत मिल जाएगी, लेकिन बाकी तरीकों से भुगतान करने पर वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद रिसीप्ट मिलेगी। ऐसे में आपको रिसीप्ट मिलने में कम से कम 15 दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है।