President of varchav Welfare प्रतिभा बालियान ने दिव्यांगजनों को वितरित किया कृतिम अंग

President of varchav Welfare प्रतिभा बालियान ने दिव्यांगजनों को वितरित किया कृतिम अंग

लखनऊ सिटी। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ एवं दिव्यांग प्रकोष्ठ की तरफ से कृतिम अंग वितरण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। विश्व के सर्वलोक प्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृतिम अंग वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद राज्यसभा व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा डॉ सुधांशु त्रिवेदी, एमएलसी व प्रदेश महामंत्री भाजपा गोविंद नारायण शुक्ला, एमएलसी व नगर अध्यक्ष भाजपा लखनऊ मुकेश शर्मा, महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया आदि उपस्थित रहें।

वहीं उपस्थितजनों में रजनीश गुप्ता उपसभापति नगर निगम, सुनील यादव नगर् महामंत्री भाजपा, पुष्कर शुक्ला नगर महामंत्री भाजपा, त्रिलोक अधिकारी नगर महामंत्री भाजपा, विवेक सिंह तोमर, राम औतार कनौजिया, संदीप शाही, डॉ राजेश श्रीवास्तव, अभिजात मिश्रा, टिंकू सोनकर, लखविंदर पाल सिंह, मानवेन्द्र सिंह, सौरभ् वाल्मीकि और आनंद पाण्डेय व अन्य सभी भाजपा परिवार् के सदस्यों की गरिमामयी उपस्तिथि मे सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम संयोजक/प्रभारी अरुण प्रताप सिंह संयोजक भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर रहे। अयोजक भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ एवं दिव्यांग प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर।

एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर सदस्य वर्चस्व वेलफेयर की अध्यक्ष प्रतिभा बालियान ने आज इस कृतिम अंग और दिव्यांग समाधान वितरित करने में सहयोग किया। बतादें कि ट्राइसाईकिल, बैशाखी और नन्हे दिव्यांगों को उनके जीवन से संबन्धित टूल्स भी वितरित किया गया।