जरिया फाउंडेशन ने मनाया अपना स्थापना दिवस, 'दुर्गा शक्ति सम्मान' से किया गया सम्मानित

जरिया फाउंडेशन ने मनाया अपना स्थापना दिवस, 'दुर्गा शक्ति सम्मान' से किया गया सम्मानित

लखनऊ सिटी। 'जरिया फाउंडेशन' की तरफ से हनुमान जी के जन्म दिवस एवं जरिया फाउंडेशन के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर  सिद्धार्थ लेन, संजय गांधी पुरम, इंदिरा नगर, फैजाबाद रोड लखनऊ स्थित संस्था के कार्यालय परिसर में सुंदरकांड के पाठ का गुरुवार को आयोजन किया गया। जिसके पश्चात बूंदी का भोग लगाया गया तथा प्रसाद का वितरण किया गया।

इस दौरान संस्था द्वारा श्रमिक  महिलाओं को स्वरोजगार एवं गरीब और मूक-बधिर  बच्चों को शिक्षा स्वास्थ्य एवं राष्ट्र के प्रति जागरूक करते हुए सभी को बिस्कुट एवं खाद्य पदार्थ बांटे गए। फाउंडेशन ने सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं को विशिष्ट अतिथि नम्रता पाठक, सरोज प्रसाद, रुहाना सिद्दीकी सदस्य अल्पसंख्यक आयोग के कर कमलों द्वारा 'दुर्गा शक्ति  सम्मान' में अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।

इस अवसर पर पंडित दिनकर अवस्थी कानपुर, ओ पी सिंह गायत्री परिवार लखनऊ, शिखा सिंह पटेल फाउंडेशन संरक्षिका तथा ममता जिंदल फाउंडेशन अध्यक्ष सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।