जीवन में कितनी बार हो सकता है आपको प्रेम ? जानिए, राशि के अनुसार ज्योतिष एक्सपर्ट से

ऐसे में आपको विशिष्ट तौर पर जानना चाहते हैं कि कौन कितनी बार प्रेम में पड़ता है या किसको कितनी बार अपने जीवन में प्रेम होता है तो पढ़िए ये आर्टिकल जो कि राशि के अनुसार ज्योतिष एक्सपर्ट विनोद सोनी से....

जीवन में कितनी बार हो सकता है आपको प्रेम ? जानिए,  राशि के अनुसार ज्योतिष एक्सपर्ट से

फीचर्स डेस्क। सामान्य तौर पर यह माना जाता है एक औसत मनुष्य अपने जीवन में करीब 4 बार किसी के प्यार में पड़ता है और उसे हर बार यही लगता है कि ये उसका सच्चा और अंतिम प्यार है। किन्तु उसके जीवन में आने वाला हर प्रेमी एक सीख उसे जरूर देकर जाता है। हम औसत के आधार पर आपको लोगों के प्रेम में पड़ने की बात आपको बता रहे  है। ऐसे में आपको विशिष्ट तौर पर जानना चाहते हैं कि कौन कितनी बार प्रेम में पड़ता है या किसको कितनी बार अपने जीवन में प्रेम होता है तो पढ़िए ये आर्टिकल जो कि राशि के अनुसार ज्योतिष एक्सपर्ट विनोद सोनी से। तो चलिए राशि अनुसार जानते हैं कि किस राशि के जातक को जीवन में कितनी बार अनुमानित प्रेम होता है...

1.  मेष राशि

अगर आप मेष राशि वाले हैं तो आप स्वयं ये बात जानते होंगे कि आपको ना तो प्रेम में पड़ने में कोई हिचकिचाहट होती है और ना ही स्वयं जाकर किसी को प्रपोज करने में। आपके जीवन में प्रेम सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, चाहे वो परिवार के लिए या मित्रों के लिए। आपके लिए प्रेम का अर्थ केवल शारीरिक से ही नहीं है, बल्कि आप आत्माओं के मिलन की बात पर यकीन करते हैं। इसलिए आप बहुत जल्दी किसी से प्रेम नहीं कर बैठते और ना ही ज्यादा बार प्रेम करते हैं।

उपाय:- सच्चा प्रेम प्राप्त करने के लिए:-

  1. ईश्वर से सच्चे मन से अपने प्रेम के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
  2. भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो के सम्मुख शुक्ल पक्ष में गुरुवार के दिन ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः’मन्त्र स्फटिक की माला से जप करें तीन माला का और तीन महीने तक हर गुरुवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर या राधा कृष्ण मंदिर में मिश्री प्रसाद चढ़ाएं।

2 . वृषभ राशि

वृषभ राशि और मेष राशि के जातकों में एक समानता है कि ये दोनों ही प्रेम में विश्वास करते हैं, अंतर बस इतना है कि मेष राशि के जातक जहां प्रेम में पड़ने में अपना समय लेते हैं, बहुत जल्दी किसी को अपना दिल नहीं दे बैठते, वहीं वृषभ राशि के जातकों को हर दिन प्रेम होता है। हां, इस मामले में वृषभ राशि वाले बहुत चालाक होते हैं, आप अपनी भावनाओं की गंभीरता को स्वयं बहुत अच्छे से समझते हैं। पूरे जीवन में आपको दो बार प्रेम होने की संभावनाएं प्रबल हैं, एक युवावस्था में और दूसरा जब आप वयस्क हो जाते हैं।

 उपाय:- आप भी सच्चा प्रेम करे और आपको अच्छा प्रेम मिले उसके लिए

1- कृष्ण मंदिर में बांसुरी और पान अर्पण से सच्चे प्रेम की प्राप्ति होती है।

2-  यदि आप किसी को अपना बनाना चाहते हैं तो मां दुर्गा की पूजा करें माता को लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं व प्रेम में सफलता की मनोकामना मांगें।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक उस बच्चे की तरह हैं जो एक खिलौने की दुकान में प्रवेश करने के बाद यह निर्णय नहीं ले पाता कि उसे कौनसा खिलौना ज्यादा पसंद है, उन्हें सबकुछ पसंद आता है और वो भी बड़ी आसानी से। आप उन लोगों में से हैं जो बहुत ही जल्दी और जीवन में बहुत बार प्रेम करते हैं। यह कहना कदापि गलत नहीं है, कि आपको जीवन में चार बार तो कम से कम प्रेम कर ही बैठते हैं।

 उपाय:-

1- शहद से शिव जी का रुद्राभिषेक करने से मनचाहा प्रेम और जीवन में सफलता मिलता है।

2- सोलह सोमवार के ब्रत से योग्य, सुन्दर, सुशील और प्रेम करने वाला जीवन साथी मिलता है।

 4 . कर्क राशि

आप उन लोगों में से हैं जो अपने सही प्रेम को लेकर दिन में भी सपने देखते हैं। आप अपने प्रेमी से बहुत काल्पनिक और बहुत ज्यादा अपेक्षाएं रखते हैं। आगे चलकर आपकी अपेक्षाएं ही आपके दुख का कारण भी बनती हैं। आपको जीवन में एक बार दिल टूटने का शिकार होना पड़ता है,  इसका अर्थ यह कदापि नहीं कि दूसरी बार आप भाग्यशाली नहीं होगें। आपको अपने आप को दूसरा और अंतिम प्रयास अवश्य करना चाहिए।

उपाय:-

1- यदि प्रेमी/प्रेमिका में से कोई एक मांगलिक हैं और प्रेम-विवाह में बाधा आ रही है तो तो विवाह की लिए पुन: विचार करें नहीं तो मंगल दोष का तत्काल निवारण अवश्य कर लें। विवाह से पूर्व लाल वस्तुएं दान करें।

2- सप्तमेश या सप्तम भाव में विराजमान ग्रह की शांति अवश्य करा लें।

 5. सिंह राशि

आपको प्रेम में विश्वास तो है लेकिन आप चाहते हैं कि आप इस दुनिया से अलग-अलग अनुभव प्राप्त करें। यही कारण है कि अपने जीवनकाल में आप अलग-अलग लोगों के संपर्क में आते हैं और आपके बहुत से प्रेम संबंध बनते हैं। हो सकता है युवावस्था में आपके जीवन में एक बार प्रेम आया हो लेकिन वह संबंध सफल ना हो पाने की वजह से, आगामी जीवन में आप प्रेम तो करते हैं लेकिन बहुत सोच-समझकर।

उपाय:-

1- प्रेम-विवाह में सफलता के लिए शुक्ल पक्ष में प्राण प्रतिष्ठत असली गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण करें।

2- उपहार में कभी भी काले रंग की कोई वस्तु एक-दूसरे को न दें। इससे आपस में दूरियां हो सकती है। देना हे तो लाल रंग या गुलाबी रंग की वस्तु को उपहार में दें,

6. कन्या राशि

कन्या राशि के जातक दूसरों से ज्यादा खुद से प्रेम करते हैं,  लेकिन इसका अर्थ यह कदापि नहीं कि उन्हें कभी प्रेम नहीं होता या वो किसी से प्रेम नहीं करते। बल्कि वह अपने पूरे जीवनकाल में केवल एक ही व्यक्ति से प्रेम करते हैं और वो भी दो कारणों से। पहला कारण, जिससे वो प्रेम करते हैं क्या वो उस प्रेम के लायक है और दूसरा कारण यह कि उनका प्रेमी कभी उनकी महत्वकांक्षाओं के बीच ना आए।

उपाय:-

1- अपने प्रियतम/प्रेयसी को हीरा भेंट करना बहुत ही शुभ होता है, हीरे के स्थान पर अमरीकन डायमण्ड भी उपहार में दे सकते हैं लेकिन याद रहे वह काला या नीला न हो।

2- लाल,गुलाबी,पीले और सुनहरे पीले रंग की वस्तुओं को उपहार में देना अत्यंत श्रेष्ठ रहेगा।

3- कन्या अधिकतर अपने हाथों में हरी चूडियां तथा प्रत्येक गुरुवार को पीले और शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें।

 7. तुला राशि

आपके लिए प्रेम किसी सीख या पाठ से कम नहीं है, आप जल्दी-जल्दी जीते हैं और अपने संबंध को अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। लेकिन समय के साथ-साथ आप स्वयं को उतना सम्मान देना सीख जाते हैं। अपने पूरे जीवनकाल में आप तीन बार प्रेम में पड़ते हैं और तीनों ही बार आपको कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है।

 उपाय:-

1- प्रेमी युगल को शनिवार और अमावस्या के दिन नहीं मिलना चाहिए। इन दिनों में मिलने से आपस में किसी भी बात पर विवाद हो सकता है। एक दूसरे की कोई भी बात बुरी लग सकती है तथा प्रेम संबंधोंं में सफलता मिलने में संदेह हो सकता है।

2- प्रेमी युगल को यह प्रयास करना चाहिए कि शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन अवश्य मिलें। जिस शुक्रवार को पूर्णिमा हो वह दिन अत्यंत शुभ रहता है इस दिन मिलने से परस्पर प्रेम व आकर्षण

बढ़ता है।

8. वृश्चिक राशि

आपके अंदर भरपूर प्रेम है, लेकिन प्रेम को लेकर आप थोड़े स्वार्थी माने जा सकते हैं। आपके जीवन में आने वाले दो प्रेम संबंध बहुत बुरी तरह से समाप्त हुए हैं या हो सकते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह कदापि नहीं कि आप तीसरी बार कोशिश ना करें। तीसरी बार आपको थोड़ा व्यवहारीक होकर ही चलना होगा।

उपाय:-

1- सफ़ेद वस्त्र धारण करके किसी भी धार्मिक स्थान पर लाल गुलाब व चमेली का इत्र अर्पित करके अपने प्रेम की सफलता के लिए सच्चे मन से प्रार्थना करें निश्चय ही लाभ होगा।

2- काम व आकर्षण बीज मंत्र का जाप करें। मंत्र- ॐ क्लीं नम:।

3- अपने प्रेमी या प्रेमिका को अपने मन में रखकर

ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा: मंत्र से राधा-कृष्ण की प्रतिमा, तस्वीर या मंदिर में जाकर सच्चे मन से 108 बार भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करें।

9. धनु राशि

आपको भी प्रेम में पड़ना बहुत अच्छा लगता है, इस वजह से अपने जीवनकाल में कम से कम 4 बार तो आप प्रेम कर ही बैठते हैं। शुरुआत में आपको सब अच्छा लगता है लेकिन जैसे-जैसे संबंध में गंभीरता आने लगती है आप पीछे हट जाते हैं। कोई बात नहीं, आपको वो इंसान अवश्य मिलेगा जिसके साथ आप गंभीर होकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।

उपाय:-

1- कृष्ण भगवान के ऐसे चित्र या मूर्ति को लाल / गुलाबी रंग के गोटेदार वस्त्र पर स्थापित करके धूप, दीप, पुष्प, इत्र मीठा अर्पित करके गुलाबी रंग के आसन पर बैठ कर चन्दन की माला से नित्य एक माला

ॐ हुं ह्रीं सः कृष्णाय नम:

मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप के पश्चात भगवान को शहद के छीटें दें।

2- गुरूवार शुक्रवार और  को कमल पुष्प अर्पित करे

 10. मकर राशि

आप अपने व्यवसायिक जीवन में जितने ज्यादा महत्वकांक्षी होते हैं, उतने ही ज्यादा अपने प्रेम संबंध को लेकर भी होते हैं। और जेसे व्यापार कईयों किया जाता हे वेसे ही आप प्रेम भी कईयों बार कर लेते हैं। अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए जिसके साथ आप अपना सारा जीवन व्यतीत कर सकते हैं तो आप उसके लिए कुछ भी कर गुजरेंगे। आप छोटी-छोटी चीजों को अपने संबंध के बीच नहीं आने देते क्योंकि अनेक बार प्रेम करने की मनसा बनी रहती हे।

उपाय:-

1- प्रति शुक्रवार किसी भी राधा कृष्ण के मंदिर में जाकर उनकी प्रतिमा का दर्शन करें उन्हें फूल माला, और मिश्री का भोग लगाएं, अति शीघ्र ही प्रेम विवाह में आ रही हर अड़चन दूर होगी, प्रेम विवाह में अवश्य सफलता मिलेगी।

2- मनचाहे प्रेम विवाह के लिए भगवान श्री कृष्ण के राधा जी के साथ प्रेममय स्वरुप का ध्यान करें।

11. कुंभ राशि

आजाद रहना है या प्रेम में पड़ना है....ये दो बातें हमेशा आपको कंफ्यूज करती हैं। आपके व्यक्तित्व के लिए ये दोनों ही अत्यंत आवश्यक है। समय के साथ-साथ आप इनमें से एक चीज को अपनी प्राथमिकता समझकर आगे बढ़ जाते हैं। आप अपने जीवन में कम से कम 2 बार तो प्रेम कर ही लेते हैं।

उपाय:-

1- सप्तमेश या सप्तम भाव में विराजमान ग्रह की शांति अवश्य करा लें।

2- एक-दूसरे को नुकीली या काले रंग की कोई वस्तु कभी भी न दें | इससे संबंध खराब होने की संभावना होती है।

3- उपहार में कभी भी काले रंग की कोई वस्तु एक-दूसरे को न दें। इससे आपस में दूरियां हो सकती है।

 12 मीन राशि

भीतरी तौर पर आप परियों की कहानी पर विश्वास करते हैं और चाहते हैं कि आपका प्रेम संबंध भी कुछ ऐसा ही हो। लेकिन आपको डर लगता है कि कहीं आपकी ही वजह से आपका संबंध खराब ना हो जाए। आप अपने जीवन में एक ही बार प्रेम करते हैं और उसे ही फेयरी टेल की तरह डील करते हैं।

उपाय:-

1- लाल,गुलाबी,पीले और सुनहरे पीले रंग की वस्तुओं को उपहार में देना अत्यंत श्रेष्ठ माना गया है।

2-कन्या अधिकतर अपने हाथों में हरी चूडियां तथा प्रत्येक गुरुवार को पीले और शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें।

3- अपने प्रेमी या प्रेमिका को अपने मन में रखकर

ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा: मंत्र से राधा-कृष्ण की प्रतिमा, तस्वीर या मंदिर में जाकर सच्चे मन से 108 बार भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करें। प्रति शुक्रवार किसी भी राधा कृष्ण के मंदिर में जाकर उनकी प्रतिमा का दर्शन करें उन्हें फूल माला, और मिश्री का भोग लगाएं, अति शीघ्र ही प्रेम विवाह में आ रही हर अड़चन दूर होगी, प्रेम विवाह में अवश्य सफलता मिलेगी।

इनपुट सोर्स : ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विनोद सोनी, भोपाल सिटी।