कैसे बढ़ता जाता है आपके उपर कर्ज, पढ़ें क्या कहते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट और क्या है निवारण

कैसे बढ़ता जाता है आपके उपर कर्ज, पढ़ें क्या कहते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट और क्या है निवारण

फीचर्स डेस्क। कर्ज में जब आप होते हैं तो जीवन बहुत उथल-पुथल होता है। आए दिन लोग आप से अपने दिये हुए कर्ज की डिमाण्ड करते हैं। ऐसे में आपका पर्सनल और प्रोफेसनल दोनों लाइफ अच्छी नहीं रह जाती। आप अपने जॉब पर हों या फिर बिजनेस पर हमेशा दिल दिमाग में कर्ज की बात चलती रहती है। आज जानना ये जरूरी है कि आखिर कुंडली में कौन से ग्रहों के कारण से व्यक्ति कर्ज में फंस जाता है? ज्योतिष एक्सपर्ट की मानें तो कुंडली के 6वे भाव, एकादश भाव तथा द्वादश भाव से कर्जों की स्थिति बन जाती है। दरअसल, इन भावों के स्वामियों के कमजोर होने पर या इन भावों में शुभ ग्रहों के होने पर कर्जों की स्थिति बन जाती है।

ग्रहों के अनुसार कब कर्ज चुक जाता है?

बता दें अगर आपके कुंडली में द्वितीय पर बृहस्पति या शुक्र के शुभ प्रभाव होता है तो आपका कर्ज आसानी से चुक जाता है। जबकि मंगल का प्रभाव होने पर व्यक्ति को कर्ज से छुटकारा पाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वहीं शनि का प्रभाव होने पर व्यक्ति के लिए कर्ज चुकाना एक चुनौती होती है,कर्ज नहीं चुक पाता। ज्योतिष एक्सपर्ट कहते हैं कि जब राहू केतु या ख़राब बुध का प्रभाव होने पर व्यक्ति कभी भी कर्ज नहीं चुकाना नहीं चाहता। वहीं शनि मंगल का संयुक्त प्रभाव होने पर कर्ज के कारण व्यक्ति को अपमानित होना पड़ता है। कभी कभी ऐसी स्थिति में व्यक्ति आत्महत्या भी कर लेता है।

बता दें कि आज के समय में कर्ज लेना जीवन के लिए आवश्यक होता जा रहा है, ऐसी दशा में कर्ज के लेन देन क्या सावधानी रखें? ज्योतिष एक्सपर्ट कि सलाह है कि अपनी कुंडली या हस्तरेखा के जांच पड़ताल के बाद ही कर्ज में हाथ डालें। कभी भी मंगलवार और शनिवार को कर्ज न लें। प्रयास करें की सोमवार, बुधवार या शुक्रवार को ही कर्ज लें। कर्ज के पेपर को काले कलम से न भरें।

कर्ज के पेपर पर हस्ताक्षर के पूर्व निम्न मंत्र को मन में पढें

 - त्वदीयं वस्तु गोविन्दम तुभ्यमेव समर्पयेत

अगर आप कर्ज न दे पा रहें हो तो

आप कर्ज न दे पा रहें हो तो मंगलवार को मध्य रात्रि में हनुमान जी के सामने बैठें। उनके सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं। अपने कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें। ये प्रयोग लम्बे समय तक मंगलवार को करते रहें। ऐसे में कर्ज मुक्ति के साथ साथ आपकी आय भी बढ़ेगी।

इनपुट सोर्स : शक्ति उपासक, आचार्य पटवाल।