दीक्षित आईवीएफ क्लिनिक की तरफ से बांझपन के सामान्य कारण विषय पर आयोजित हुई सामूहिक परिचर्चा

बांझपन से बचने और अपनी प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए एक महिला को अपनी जीवनशैली, डाइट और वजन का खास ध्यान रखना चाहिए

दीक्षित आईवीएफ क्लिनिक की तरफ से बांझपन के सामान्य कारण विषय पर आयोजित हुई सामूहिक परिचर्चा

प्रयागराज सिटी। एक वर्ष या उससे अधिक समय तक कोशिश करने के बाद भी जब कोई महिला प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में असफल होती है तो उसे महिला बांझपन (Female Infertility  कहते हैं। दुनिया भर में बांझपन से पीड़ित महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। महिलाओं में बांझपन के अनेक कारण कारण हो सकते हैं। जैसे महिलाओं में बांझपन का कारण निष्क्रिय और अस्वस्थ जीवनशैली, गलत खान-पान, तनाव, सिगरेट और शराब आदि का सेवन भी एक बड़ा कारण है। इन सबसे महिला के शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है जिससे उनकी प्रजनन क्षमता बुरी तरह से प्रभावित होती है। उचित निदान, स्वस्थ जीवनशैली, हेल्दी डाइट और इलाज की मदद से महिला बांझपन का इलाज संभव है। यह बातें प्रयागराज के मुंडेरा स्थित दीक्षित आईवीएफ क्लिनिक की तरफ से बांझपन के सामान्य कारण विषय पर एक सामूहिक परिचर्चा में डॉक्टर सविता दीक्षित ने कही।

इस दौरान का आस पास के क्षेत्र के विभिन्न महिलाओं ने भाग लिया।  डॉक्टर सविता दीक्षित ने बांझपन विषय पर लोगों को जानकारी और इलाज की विस्तृत जानकारी दी।