दही खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, पढ़ें क्या कहती हैं डाइटिशियन

दही खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, इससे पाचन तंत्र दुरुस्त होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और स्किन के लिए भी यह उपयोगी है...

दही खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, पढ़ें क्या कहती हैं डाइटिशियन

हेल्थ डेस्क। दही खाने में स्वादिष्ट, पौष्टिक और पेट को ठंडा रखने वाली होती है। हमारे यहां लगभग हर घर में दही का सेवन किया जाता है। यह बेहतरीन डेयरी प्रोडक्ट है, जिसका सेवन हर उम्र वर्ग का व्यक्ति बेहिच कर सकता है। कई लोग तो नॉन-वेज फूड के साथ भी दही का इस्तेमाल करते हैं, जैसे चिकन मेरिनेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है तो कहीं दही के साथ मछली बनाई जाती है। वहीं, कुछ लोग आलू की सब्जी में भी दही का उपयोग करते हैं और रायता या सलाद में भी दही को बड़े चाव से खाया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके स्वास्थ्य के लिए दही खाना बहुत ही फायदेमंद है? अगर नहीं, तो जानने के लिए लेख को आगे पढ़ें। आइए, डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट विनीता सिन्हा से इस संबंध में विस्तार से जानते हैं। 

दही खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है

दही खाने से आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है। विशेषज्ञों की मानें, तो दही में कई तरह के गुड और एक्टिव बैक्टीरिया होते हैं, जो अलग-अलग किस्म की बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। इसके अलावा, दही विटामिन, प्रोटीन और लैक्टोबैसिलस का अच्छा सा्रेत है, जो कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। यही नहीं, दही प्रोबायोटिक भी है, जो कि पेट को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकता है।

दही के सेवन से पाचन संबंधी समस्या कम होती है

जैसा कि पहले ही हमने बताया है कि यह इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है। इसी तरह, यह पाचन शक्ति को भी बेहतर करने में मदद करता है। यहां तक कि जिन लोगों को डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी होती है, खासकर जो लोग लैक्टोस इनटोलरेंस हैं, वे भी दही खा सकते हैं और इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, फर्मेंटेशन दही में मौजूद बैक्टीरिया को पाचन क्षमता को बेहतर करता है और पेट संबंधी समस्याओं में भी सुधार करने में मदद करता है।

दही खाने से स्किन पर अच्छा असर पड़ता है

हमारे यहां सालों से दही से बने फेस पैक का इस्तेमाल ग्लोइंग और स्मूद स्किन के लिए किया जा रहा है। असल में दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो कि स्किन पर एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। इस प्रोसेस की मदद से डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं। इसके अलावा, दही नेचुरल मॉइस्चराइजर है। स्किन के फायदों के लिए दही को सिर्फ लगाना काफी नहीं होता है, बल्कि नियिमत रूप से इसका सेवन भी किया जाना चाहिए। इससे स्किन की चमक भी बढ़ती है और इसका बालों पर भी पोजिटिव असर पड़ता है।

शायद आपको पता न हो, अगर आप नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, हाइपरटेंशन कम होता है और हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क भी कम होता है। इस तरह देखा जाए, तो दही खाने से हार्ट को प्रोटेक्शन मिलती है और हृदय संबंधी समस्याओं का रिस्क भी कम होने लगता है। मौजूदा समय में बहुत ज्यादा लोग मोटापे और ओवर वेट का शिकार हो रहे हैं। अपने वजन को कम करने के लिए लोग लगातार एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन, फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है। वहीं, अगर आप अपनी डाइट में दही शामिल करें, तो वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। वास्तव में, दही के सेवन से कोर्टिसोल का उत्पादन में कमी आती है और कैल्शियम से भरपूर होने के कारण वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

इनपुट सोर्स : विनीता सिन्हा, एक्सपर्ट डाइटिशियन, नई दिल्ली।