आकांक्षा की मां मधु ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, बोली-खुद को खत्म कर लूंगी

संदीप आकांक्षा को होटल लेकर गया और कैमरे के अनुसार 17 मिनट तक होटल में आकांक्षा के रुम में उपस्थित था। उससे भई पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो उस दौरान आकांक्षा से बातचीत कर रहा थआ और वहीं फ्रेश हुआ और ....

आकांक्षा की मां मधु ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, बोली-खुद को खत्म कर लूंगी

वाराणसी सिटी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Case) के मौत की अनसुलझी गुत्थी को लेकर आकांक्षा की मां मधु दुबे समेत परिजनों ने वाराणसी के सारनाथ थाने पर जमकर हंगामा किया। परिजनों व समर्थकों संग थाने पहुंची आकांक्षा की मां ने आरोपियों के गिरफ़्तारी की मांग की। उन्होंने कार्रवाई में देरी होने पर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनके साथ आये हुए लोगों ने भी नारेबाजी करते हुए दोनों भाइयों के गिरफ़्तारी की मांग की। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के साथ सारनाथ थाने पहुंचे परिजन और दर्जनों लोगों ने थाने का घेराव किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मधु दुबे ने कहा कि बेटी आकांक्षा दुबे को न्याय नहीं मिला है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। घटना के इतने दिन बीत गए लेकिन अभी तक आरोपी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पा रही है? मधु दुबे ने वाराणसी पुलिस पर हीला हवाली करने का आरोप लगाते हुए होटल प्रबंधन को भी घेरा। पुलिस ने घटना वाली रात आकांक्षा सिंह के कमरे में पहुंचने वाले संदीप सिंह नामक युवक को क्यों छोड़ा है? मधु दुबे का आरोप है कि उनकी बेटी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि होटल प्रबंधन ने आरोपी को पहले से ही होटल के कमरे में बैठा रखा था। लाइव वीडियो का जिक्र करते हुए मधु दुबे ने आरोप लगाया कि वीडियो में आकांक्षा दुबे को मारता हुआ एक व्यक्ति दिख रहा है।

परिजनों में आक्रोश

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में अभिनेत्री की मां द्वारा दिए गये तहरीर के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के हाथ अभी तक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह नहीं लगे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में पूरी तरह जांच पड़ताल कर रही है। वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपियों को ढूंढने के लिए दबिश दे रही है। वहीं, घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के नहीं पकड़े जाने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।

मधु दुबे का रो-रो कर बुरा हाल है और चिल्ला चिल्ला कर कह रही है कि उनकी बेटी को समर सिंह ने मार डाला है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही बल्कि आरोपियों के प्रति लचर है। चिल्लाते और रोते-रोते आकांक्षा की मां मधु दुबे गश खाकर गिर गई और बेहोश हो गई। साथ आए लोगों ने उन्हें संभाला और पानी पिलाया। आकांक्षा दुबे केस में समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगा है। पुलिस दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ़्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। परिजनों ने आरोपियों के विदेश भाग जाने की आशंका जताई है, जिसपर उन्होंने लुकआउट नोटिस की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम लुक आउट नोटिस जारी किए जाने की तैयारी में है। वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच की टीम समर सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, पटना और महाराष्ट्र तक आरोपियों के संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है।

जल्द हो गिरफ़्तारी, वरना आंदोलन

जनसत्ता दल के जिला अध्यक्ष राजन त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस प्रशासन किया लचर कार्रवाई है कि घटना के इतने दिन बाद भी एक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आकांक्षा दुबे को न्याय नहीं मिला और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो जनसत्ता दल बड़ा आंदोलन करेगी।

सर्विलांस के मदद से जल्द पकड़ेगी टीम

इस मामले में ACP संतोष सिंह ने कहा कि हमारी टीम लगातार प्रयास कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जनपदों में टीम भेजी गई है और सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है, लुकआउट नोटिस जारी करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि नामित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने और उनसे पूछताछ कर साक्ष्य संकलित करने का प्रयास किया जा रहा है।

8 वर्षों से संदीप आकांक्षा के संपर्क में था

वहीं आंकाक्षा दुबे को पार्टी की रात होटल छोड़ने आए अभियुक्त संदीप पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि वो विगत 8 वर्षों से आकांक्षा दुबे के संपर्क में था, उसका मित्र था और इसी ने होटल में टेबल की बुकिंग कराई थी। उस रात तीन लोगों की पार्टी था, जब पार्टी खत्म हुई तो पति-पत्नी आकांक्षा को छोड़ने के लिए जा रहे तभी रास्ते में उन्होंने संदीप को बुलाकर आकांक्षा को सौंप दिया कि आप इसे होटल ले जाकर छोड़ दीजिए। संदीप आकांक्षा को होटल लेकर गया और कैमरे के अनुसार 17 मिनट तक होटल में आकांक्षा के रुम में उपस्थित था। उससे  पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो उस दौरान आकांक्षा से बातचीत कर रहा थ और वहीं फ्रेश हुआ और उसके बाद वहां से लौट गया।

विदेश जाने की जताई आशंका

एडिशनल सीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार यह पूरी तरह से आत्महत्या का ही मामला है और हैंगिंग की भी बात सामने आया है। इसमें किसी तरह का संशय नहीं है, कमरा अंदर से लॉक था। वहीं उन्होंने समर सिंह के विदेश जाने के सवाल पर कहा कि उसके पास पासपोर्ट है और वह हमेशा विदेश आता जाता रहता है। वो नामित अभियुक्त है और हो सकता है विदेश जा सकता है, इसलिए हम उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहे है।