हिंदी दिवस क्या है ? 

हिंदी दिवस क्या है ? 

फीचर्स डेस्क। 14 सितंबर 1949 संविधान सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया, हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा होंगी, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कहा, इस दिन के महत्व को देखते हुए, हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भारतीयों के लिए गर्व का क्षण था ज़ब भारत की संविधान सभा ने हिंदी को आधिकारिक राजभाषा के रूप में अपनाया था।14 सितंबर जिस दिन भारत की संविधान सभा ने हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया, उस दिन से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है बहुत से स्कूल,कॉलेजो और कार्यालय में यह दिन बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है

स्कूलों में वाद विवाद प्रतियोगिता हिंदी कविताएं और साहित्यिक कार्यक्रमों के साथ, कहानी प्रतियोगिताओं के साथ मनाया जाता हैं। 14 तारीख की कैसी तारीख है जिस दिन हमेशा अंग्रेजी बोलने वाले ज्यादातर भारतीय हिंदी को याद कर लेते हैं यह अलग बात हैं दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक हिंदी, अपने ही देश में अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही हैं, यह हमारा दुर्भाग्य ही  है हमारे देश में आज भी हिंदी को वह आसान नहीं मिला जो मिलना चाहिए, बहुत से  कॉलेजों में, कार्यालयों में, स्कूलों में, आज भी अंग्रेजी में ही कार्य होते हैं अंग्रेजी का ही बोलबाला है  उसमें अपना सम्मान समझते हैं हिंदी बोलने पर हम शर्मिंदा होते हैं। हम हिंदी दिवस को बड़े चाव से मनाते हैं कुछ लोगों को तो यह भी नहीं पता होगा हिंदी दिवस है क्या,?

 इनपुट : साधना सिंह स्वप्निल