Valentine Special : इस वैलेंटाइन वीक में आप भी दिखना चाहती कुछ अलग तो संतरे से बनाएं फेस मिस्ट

कल से वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है। ऐसे में गर्ल्स अपने खूबसूरती को लेकर तैयारी कर रहीं हैं। दरअसल, फ़ीमेल्स अपने फ़ेस की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए गर्ल्स डिफरेंट-डिफरेंट चीजों का यूज करती हैं। इन्ही मे से एक है फेस मिस्ट...

Valentine Special : इस वैलेंटाइन वीक में आप भी दिखना चाहती कुछ अलग तो संतरे से बनाएं फेस मिस्ट

फीचर्स डेस्क। फ़ेस की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए गर्ल्स डिफरेंट-डिफरेंट चीजों का यूज करती हैं। इन्ही मे से एक है फेस मिस्ट। बता दें कि यह एक प्रकार का स्प्रे होता है। यह हमारी स्किन को गहराई से पोषित व मॉइस्चराइज करता है। इससे फ़ेस पर जमा ऑयल साफ होकर फ्रेश लुक मिलता है। इसे मेकअप और मॉइस्चराइजर लगाने के बाद इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो आपको बाजार से अलग-अलग तरह के फेस मिस्ट आसानी से मिल जाएंगे। मगर आज हम आपको घर पर नेचुरल चीजों से 2 तरह के फेस मिस्ट बनाने का तरीका व इसके फायदे बताते हैं।

संतरे के छिलके से बनाएं फेस मिस्ट

इसके लिए कुछ फ्रेश संतरे के छिलकों को पानी में उबालें। पानी का रंग बदलने व आधा होने तक उबालें। इसके बाद इसे छानकर अलग रख दें। अब इसमें 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन,  2-3 बूंद एसेंशियल ऑयल, 5-6 बूंद ऑरेंज एसेंशियल ऑयल मिलाएं। तैयार मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके स्प्रे बोतल में भर लें।  लीजिए आपका संतरे के छिलकों से मिस्ट बनकर तैयार है। इसे फ्रिज में स्टोर करें और दिन में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

एलो जूस से बनाएं फेस मिस्ट

इसके लिए एक बाउल में 3 बड़े चम्मच एलोजूस, 3 बड़े चम्मच पानी, 1 चम्मच बादाम का तेल, 5 बूंदें संतरे का तेल और 3 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। कुछ देर के लिए फ्रिज में रखकर इसे इस्तेमाल करें।

फेस मिस्ट लगाने के फायदे

इससे चेहरा ऑयल फ्री रहेगा।
 चेहरे पर ग्लोइंग नजर आएगा।
थकान दूर होकर चेहरा फ्रेश व खिला-खिला नजर आएगा।
यह एंटी-एजिंग की तरह काम करके चेहरे की झुर्रियां कम करने में मदद करेगा।
चेहरे पर पड़ी फाइन लाइन्स कम होने में मदद मिलेगी।
पिंपल्स, दाग-धब्बे, झाइयां दूर होकर चेहरा साफ, निखरा व जवां नजर आता है।