छठ पर्व की जान अब ठेकुआ बनाना है बहुत आसान, मिनटों में बनाइये पारंपरिक ठेकुआ

छठ पर्व का सबसे महत्वपूर्ण भोग जिसके बिना छठ पर्व अधूरा है, वो है ठेकुआ। अब आप मिनटों में गुड़ वाले ठेकुआ घर पर बना सकती है और छठ मईया को भोग लगा सकती है। कैसे? आइए जानते है….

छठ पर्व की जान अब ठेकुआ बनाना है बहुत आसान, मिनटों में बनाइये पारंपरिक ठेकुआ

फीचर्स डेस्क। दीपावली के बाद का सबसे बड़ा त्यौहार है छठ। जिनके यहां ये त्यौहार मनाया जाता है वो ही आपको बता सकते है कि कितना महत्वपूर्ण होता है ये त्यौहार। देसी बिस्कुट कहे जाने वाला ठेकुआ वैसे तो 1,2 घंटे में तैयार होता है। पर हम आपको ऐसी ईजी रेसिपी बताने जा रहे है जिससे आप सिर्फ 10 मिनट में ठेकुआ रेडी कर लेंगी। तो आइए जानते है कि इसके लिए हमे किन किन चीजों की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़े. :- छठ पूजा स्पेशल: सूर्य भगवान को समर्पित ये त्यौहार, जाने इस व्रत का पूरा विधि विधान

आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा ½ kg

  • कद्दूकस किया हुआ नारियल 2 चम्मच

  • गुड़ 300 ग्राम

  • हरी इलायची पाउडर 2 चम्मच

  • सौंफ 1 चम्मच

  • शुद्ध देसी घी तलने के लिए

बनाने की विधि

  • सबसे पहले गुड़ को थोड़ा पानी डाल कर एक बर्तन में रख दें।

  • गुड़ एक घंटे में घुल जायेगा। अगर न घुले तो आप उसे गरम करके पिघला कर ठंडा कर लें।

  • अब एक बर्तन में घी और गुड़ के पानी को छोड़कर बाकी सब सामग्री मिला दें।

  • अब गुड़ के पानी को धीरे धीरे डाल कर सख्त आटा गूंथ लें।

  • अब आटे को दस मिनट के लिए ढक कर रख दें।

  • अब आटे की छोटी छोटी लोई लेकर ठेकुआ के सांचे की मदद से शेप दें।ऐसे सारे ठेकुआ तैयार कर लें।

  • कढ़ाई में घी गरम करे अब माध्यम आंच पर ठेकुआ तले।

  • तैयार है आपके ठेकुआ।

आप इन ठेकुआ को 7 से 10 दिन तक आराम से स्टोर कर सकते है। ये खराब नहीं होते। हमारे देसी बिस्कुट भोग के लिए तैयार है।

picture credit: google