Christmas Special : घर की नेगेटिविटी दूर करना है तो सही दिशा में रखें क्रिसमस ट्री

कभी भी क्रिसमस ट्री को घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह एक तरह का पेड़ होता है। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़, खंभा नहीं लगाना चाहिए.....

Christmas Special : घर की नेगेटिविटी दूर करना है तो सही दिशा में रखें क्रिसमस ट्री

फीचर्स डेस्क। क्रिसमस का फेटिवल बस चंद घंटे में आपको सेलिब्रेट करने का मौका देने वाला है। ऐसे में आपका भी प्लानिंग चल रही होगी ड्रेस और क्रिसमस ट्री की। क्रिसमस ट्री लानें के बाद उसको सही दिशा में रखना भी बहुत जरूरी है। दरअसल, क्रिसमस ट्री वास्तु के अनुसार भी बहुत शुभ माने जाते हैं। अगर आप इस पर्व के दौरान घर में क्रिसमस ट्री रख रहे हैं तो आपको वास्तु का भी ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए क्रिसमस ट्री कैसे रखें और इसे रखने से आपको क्या-क्या फायदे होंगे।

कौन सी दिशा सही होगा

वस्तु एक्सपर्ट मानते हैं कि क्रिसमस ट्री को हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। हलाकि क्रिसमस ट्री रखने के लिए घर की उत्तर दिशा फ्री नहीं है तो आप इसे उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

 घर में आती है पॉजिटिविटी

क्रिसमस को घर में रखने से सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होने लगता है।

असली ट्री रखने से मिलती है ज्यादा ऑक्सीजन

आजकल आर्टिफिशियल क्रिसमस ट्री रखने का ट्रेंड है लेकिन असली क्रिसमस ट्री रखने से घर में ज्यादा ऑक्सीजन होगी। यह कार्बन डाई ऑक्साइड निकालता है और घर के सदस्यों को स्वास्थ्य में मदद करता है।

 लाइट का रखें विशेष ध्यान

अगर आप घर में क्रिसमस ट्री रख रहे हैं तो उसे लाल और पीली रोशनी से सजाएं। ये दोनों रंग प्यार और दोस्ती का संकेत देते हैं। ऐसे में क्रिसमस ट्री को लाल और पीली रोशनी से सजाने पर घर में प्यार और दोस्ती के रंग बिखर जाएंगे।

कलह-कलेश होगा दूर

घर में क्रिसमस ट्री रखने से उसकी ऊर्जा परिवार के लोगों का व्यवहार बदल देती है। इससे घर में होने वाले बेवजह के झगड़े आदि भी खत्म हो जाते हैं। इसकी मौजूदगी से घर के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और आपस में प्यार भी बढ़ता है।

कैसे हो आकार?

ध्‍यान रखें कि घर में तिकोने आकार का क्रिसमस ट्री लगाएं। दरअसल, इस आकार को अग्नि का प्रतीक माना जाता , जो पांच तत्वों में से एक है।