गर्मियों के मौसम में आपको रखेगा सुपर कूल फालसे का शर्बत, जानते है इसकी रेसिपी और बेनिफिट्स

फालसा एक ऐसा फल जो सिर्फ गर्मियों में ही मिलता है । छोटे छोटे बीज वाला रसीला फल गर्मियों में कई बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। आज हम आपको बताएंगे फालसे का शरबत कैसे बनाते है और इसको पीने से आपको क्या लाभ मिलेंगे….

गर्मियों के मौसम में आपको रखेगा सुपर कूल फालसे का शर्बत, जानते है इसकी रेसिपी और बेनिफिट्स

फीचर्स डेस्क। फालसा एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है यानि ये फल हमें होने वाले इंफेक्शंस से बचाता है। ये प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है तो ये फल हमारे शरीर में हो रही इन तत्वों की कमी को पूरा करता है। यदि आपको पित्त की प्रॉब्लम है या कोई पेट की समस्या है तो फालसे का रस आपके लिए बहुत लाभकारी है। ये बीपी और केलोस्ट्रोल को नियंत्रित रखता है साथ ही कैंसर से बचाव भी करता है। तो आइए गुणों की खान फालसे का शरबत बनाना सीखते है।

आवश्यक सामग्री

250 gm फ़ालसे

2 चम्मच देसी खाँड़

1छोटी चम्मच काला नमक

1 नींबू का रस

1  संतरा

पुदीना के पत्ते

इसे भी देखें :- Recipe of the week : आम फ्रॉमेज,इस बार वेकेशन में बनाएं ये रेसिपी और बच्चों को कर दे खुश

बनाने की विधि 

  • फ़ालसे को एक कटोरे में पानी में थोड़ी देर के लिए भिगो देंगे।
  • एक बर्तन में नींबू का रस काला नमक पुदीने के पत्ते संतरा काटकर मिक्स करेंगे।अब भीगे हुए फ़ालसे मिक्स करेंगे थोड़ा कूट लेंगे।
  • इन सभी को मिक्सर जार में थोड़ा पानी डालकर चलाएँ खाँड़ डाल दें।
  • छान कर बर्फ़ मिलाएँ ऊपर से पुदीने की पत्ती से सजाएँ।
  • तैयार है ठंडा फ़ालसे का शर्बत।

गर्मियों में ये शरबत आपको लू से भी बचाएगा। तो देर मत कीजिए जल्दी से बना लीजिए फ़ालसे का शर्बत।

इनपुट सोर्स: पारुल गुप्ता (होम शेफ)