सामंथा ने एक्स हसबेंड नागा को इंस्टाग्राम पर भी कर दिया अनफॉलो, पढ़ें पूरी कहानी  

सामंथा ने एक्स हसबेंड नागा को इंस्टाग्राम पर भी कर दिया अनफॉलो, पढ़ें पूरी कहानी  

मुंबई। साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य पावर कपल माने जाते थे। दोनों को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते थे। हालांकि दोनों ने उस वक्त सभी को हैरान कर दिया, जब उनकी तलाक की खबरें सामने आई। उन्होंने अपनी लगभग चार साल लंबी शादी को खत्म कर दिया। हालांकि आज तक दोनों में किसी ने इसपर बात नहीं की। अब सामंथा ने एक्स हसबेंड नागा को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है, "कभी-कभी, सभी के लिए देखने के लिए भीतर की ताकत एक बड़ी ज्वलंत लौ नहीं होती है।

कभी-कभी, यह केवल एक छोटी सी चिंगारी होती है, जो इतनी धीरे से फुसफुसाती है 'चलते रहो, तुम्हें यह मिल गया। सामंथा ने नागा के साथ इंस्टाग्राम पर सारी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। हालांकि नागा अब भी सामंथा को फॉलो करते हैं। वहीं सामंथा नागा के भाई अखिल अक्किनेनी को अभी भी फॉलो करती हैं।