'मीनम्मा' के किरदार में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण  

'मीनम्मा' के किरदार में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण   

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आने वाली फिल्म सर्कस के एक गाने में फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस' के अपने किरदार 'मीनम्मा' में नजर आयेंगी।

रोहित शेट्‌टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म के एक गाने में रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण वर्ष 2013 में प्रदर्शित हुई अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के किरदार 'मीनम्मा' को निभाती नजर आयेंगी। फिल्म में दीपिका का कैमियो रोल भी है।

बताया जा रहा है कि फिल्म सर्कस विलियम शेक्सपियर के नाटक, 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर-दीपिका के अलावा वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म वर्ष 2022 में प्रदर्शित होगी।