गणतंत्र दिवस 2023: आज के दिन रंग दीजिए खुद को देश भक्ति के रंग में इन स्टाइल टिप्स से

26 जनवरी यानि रिपब्लिक डे (Republic day), सभी देशवासियों (Indians) के जीवन का बहुत खास दिन है। आप सोच रही होंगी कि ऐसा क्या करें आज के दिन कि अपना देश प्रेम आपके दिल के साथ साथ दूसरों को भी दिखे तो अप्लाई (apply) करे ये स्टाइलिंग टिप्स (styling tips) और झंडारोहण के समय दिखाइए अपना देश प्रेम....

गणतंत्र दिवस 2023: आज के दिन रंग दीजिए खुद को देश भक्ति के रंग में इन स्टाइल टिप्स से

फीचर्स डेस्क।  26 जनवरी कोई छोटा ऑकेजन नहीं है ये है हम भारत वासियों का बड़ा त्यौहार। हम सभी भारत वासी जनवरी आते ही इस दिन का इंतजार करने लगते है। आज के दिन 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। हमारे भारत का संविधान सभी देशों से सबसे उत्तम है। ये बात तो सभी देश मानते है। हमारे देश का संविधान सभी देशवासियों को एक ही नजर से देखता है और सभी को स्वतंत्र रूप से जीने का अधिकार देता है। हम सभी के दिल में देश के प्रति अथाह प्रेम है बस कई बार हम दिखा नहीं पाते। तो इस बार अपने प्रेम को दिल में मत छुपाए, बल्कि अपनी स्टाइलिंग से सबको अपना देश प्रेम दिखाएं।

तिरंगे के रंग में रंग दे खुद को

हमारे तिरंगे का हर रंग कुछ कहता है। नारंगी रंग त्याग की भावना को दर्शाता है। सफेद रंग शांति की भावना को दर्शाता है और हरा रंग है समृद्धि का प्रतीक। इन तीनों रंगों से सजी ड्रेस चाहे साड़ी हो सूट हो या कोई भी ड्रेस आप पहनें और अपना प्रेम प्रदर्शित करें अपने देश के प्रति। आपको देखकर दूसरे भी आपके देश प्रेम को करेंगे महसूस।

ट्रेडिशनल कपड़ों को दें मौका

गणतंत्र दिवस मौका है देश प्रेम को प्रदर्शित करने का। और ऐसे मौके में ट्रेडिशनल कपड़े ही अच्छे लगते है। इन कपड़ों से आपकी मैच्योरिटी दिखती है। अगर आप अपने ऑफिस या स्कूल का हिस्सा बनने जा रही है तो ऐसे मौके में कॉटन सिल्क या खादी की साड़ी ही पहनें। साथ ही ट्रेडिशनल ज्वैलरी कैरी करें। हाथों में तीनों रंग की चूड़ियां आपको परफेक्ट लुक देंगी।

फ्यूजन लुक को भी करें ट्राई

अगर आप तीनों रंगों को अपने आउट फिट्स में शामिल नहीं करना चाहती तो कोई बात नहीं। आप तीनों रंगों में से जो रंग आपको पसंद है उसकी कोई फ्यूजन ड्रेस आप पहन सकती है। और ट्राई कलर्स की एसेसरीज जैसे ऑरेंज ड्रेस में ग्रीन ईयरिंग व्हाइट ब्रेसलेट से अपना लुक कंप्लीट करें। ये लुक भी सभी को बहुत अट्रैक्ट करेगा। आप ट्राई कलर बैंड भी पहन सकती है हाथ में।

इसे भी पढें:- सकट चौथ व्रत 2022: संतान की लंबी आयु का ये व्रत है शुभ फलदाई, जानिए क्या है इस व्रत का शुभ मुहूर्त और कथा

हो भारतीय फेब्रिक

आप चाहे कुछ भी पहनें पर इस बात का ध्यान रखे कि कम से कम आज के दिन आप खादी , टसर, कॉटन या सिल्क के ही कपड़े पहनें। ये फेब्रिक देखने में जितने डीसेंट लगते है उतना ही देसी लुक भी देते है। ये फेब्रिक हमारे भारत की ही देन है तो इन्हें पहन कर आप अपना प्रेम प्रदर्शित करें भारत देश के प्रति।

इन स्टाइलिंग टिप्स को अपनाइए और गर्व से कहिए कि हम भारतीय है।

picture credit:imagesbazaar.com