लक्षद्वीप के लोगों ने चरमपंथियों के नापाक मंसूबों को हराया: राजनाथ

लक्षद्वीप के लोगों ने चरमपंथियों के नापाक मंसूबों को हराया: राजनाथ

लक्षद्वीप/कोच्चि। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कई लोगों ने लक्षद्वीप में उग्रवाद, कट्टरवाद और आतंकवाद को भड़काने की कोशिश की, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश के लोगों ने इस तरह के नापाक मंसूबों को परास्त कर दिया है। सिंह ने लक्षद्वीप के लोगों को राष्ट्रविरोधी के इस तरह के बुरे मंसूबों को विफल करने के लिए बधाई देते हुए जोर देकर कहा कि लक्षद्वीप रणनीतिक रूप में स्थित है इसलिए यह राष्ट्र के लिए समुद्री सुरक्षा योजना में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने शनिवार को लक्षद्वीप के कवरत्ती स्थित महात्मा गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा,“इसलिए, लक्षद्वीप के लोग गांधीजी के सच्चे अनुयायी हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान जमीन तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें समुद्र भी शामिल है। उन्होंने हमसे यह प्रतिज्ञा लेने का आग्रह किया कि हम अपने समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को साफ रखेंगे।”

यह कार्यक्रम लक्षद्वीप प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया था और इसकी अध्यक्षता केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने की थी। रविवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांधी जयंती के अवसर पर 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक लक्षद्वीप प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेगा फेस्ट में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

श्री सिंह ने किल्टन, बित्रा, बंगाराम और कवरत्ती में केएलआई सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल लैंडिंग स्टेशनों, मिनिकॉय में पॉलिटेक्निक कॉलेज और सीएचसी, एंड्रोट में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की आधारशिला रखने जैसी विभिन्न विकास परियोजनाओं का डिजिटल जरिये से उद्घाटन भी किया।