परिणीति चोपड़ा ने शहनाज गिल की बन गईं फैन और बोल दिया ये बात

परिणीति चोपड़ा ने शहनाज गिल की बन गईं फैन और बोल दिया ये बात

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल  की तारीफों के पुल बांध डाले हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर #AskMeAnything सेशन के दौरान फैन्स के कई सवालों का जवाब दिया है। एक फैन ने जब परिणीति चोपड़ा ने शहनाज गिल के लिए अपनी राय देने के लिए कहा तो एक्ट्रेस ने दिल खोलकर उनकी तारीफ की। शहनाज गिल के लिए परिणीति चोपड़ा ने जिस अंदाज में अपनी बातें सामने रखी हैं वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। चलिए जानते हैं कि आखिर परिणीति ने शहनाज गिल के लिए क्या-क्या कहा है? 

परिणीति ने लिखी ये बात 

अपने फैन के सवाल का जवाब देते हुए परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, 'उनकी (शहनाज गिल) जर्नी काफी इंस्पायरिंग रही है।' साथ ही परिणीति चोपड़ा ने शहनाज गिल की ईमानदारी की भी तारीफ की है। इन दिनों परिणीति चोपड़ा कलर्स चैनल के रिएलिटी शो हुनरबाज को जज कर रही हैं। इस शो में करण जौहर भी बतौर जज नजर आते हैं। बीते हफ्ते ही इस शो पर शहनाज गिल ने मथुरा ब्रदर्स को इंट्रोड्यूस करवाया था।