Breaking : नहीं रहे बॉलीवुड एक्टर सलीम घोष, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Breaking : नहीं रहे बॉलीवुड एक्टर सलीम घोष, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

मुंबई। बॉलीवुड गलियारों का एक और नामचीन चेहरा इस दुनिया को अलविदा कह चूका है। बीते बुधवार की रात में सलीम घोष का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी। बॉलीवुड में अपनी दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले सलीम घोष कई फिल्मों में काम कर चुके है। उन्होंने सारांश, त्रिकाल आघात, द्रोही, मोहन जोशी हाजिर हो, सरदारी बेगम, कोयला, सोल्जर मंथन ,चक्र, कलयुग ,जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

उनकी मृत्यु की जानकारी उनकी पत्नी अनीता सलीम घोष ने दी है। वो बताती है की पिछली रात में उनकी तबियत ठीक थी ,उन्होंने अपना काम किया और खाना खाकर सोने चले गए। रात में उन्हें असहज महसूस हुआ तो उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल लाया गया , जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स का कहना है की उनकी मत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है।

सलीम जी ने हिंदी ,तमिल और अन्य कई भाषाओ में काम किया है। भारत एक खोज ,ज़िन्दगी, सुबह, संविधान जैसे कई टीवी शोज में अहम भूमिका निभाई है। . वह 1988 में आए ‘वागले की दुनिया’ शो में भी काम कर चुके है. हिंदी वर्जन फिल्म’ द लायन किंग’ में अपनी आवाज़ दी है।