बसंत पंचमी के दिन बिखेरे अपना जादू खुद को रंग दे बसंती रंग में

सरसो के लहलहाते खेत , मस्ताना मौसम एक दस्तक है की बसंत ऋतु का आगमन हो चुका है। हम सब भी तैयार है बसंत पंचमी में खुद को बसंती रंग में भिगोने के लिए।बसंती रंग यानी की पीला रंग भर देता है खुशी से,उल्लास से । पीला रंग ही क्यों पहनना चाहिए जानिए इस आर्टिकल में। क्या आप भी खुद को देखना चाहती है बसंती रंग में तो पढ़िए ये आर्टिकल।

बसंत पंचमी के दिन बिखेरे अपना जादू खुद को रंग दे बसंती रंग में

फीचर्स डेस्क। बसंत पंचमी माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन सरस्वती देवी की पूजा भी की जाती है। इस दिन सभी लोग पूजा में पीले फूल चढ़ाते है। साथ ही पीले रंग के कपड़े भी पहनते है। अगर आपका बच्चा पहली बार एजुकेशन की तरफ अपने कदम बढ़ा रहा है तो आप बसंत पंचमी के दिन उसकी पाटी पूजन कर सकती है ये बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही अपने बच्चे का अन्नप्राशन भी आप बसंत पंचमी के दिन कर सकती है।  बहुत ही शुभ दिन माना जाता है ये दिन। इस दिन लोग अपने नए घर का गृहप्रवेश करते है बहुत शादियां भी होती है। इसे अबूझ सावा कहा जाता है यानी आज के दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए आपको मूहर्त देखने की जरूरत नहीं। जरूरत है बस खुद को आज के दिन बसंत रंग में रंग देने की ।

बसंत पंचमी के दिन सब कुछ पीला ही क्यों

जब बसंत ऋतु आती है चारो तरफ नेचर भी अपना बसंती रंग फैलती है। पीली सरसों जब लहलहाती है तब लगता है जैसे किसी ने पीली चुनर ओढ़ा दी हो प्रकृति को। पीला रंग हमे बताता है की अब परिवर्तन आने वाला है। सर्दी का मौसम जो ठहरा हुआ था अब समय आगे बढ़ रहा है। नई ऊर्जा नई उमंग लिए नई चेतना के साथ नया मौसम आया है। पीला रंग नई ऊर्जा ,स्फूर्ति का सिंबल है।  इसीलिए पीले रंग के व्यंजन इस दिन बनाए जाते है और भोग लगाए जाते है। ताकि आप पीला भोजन खाकर खुद को एनर्जेटिक महसूस करे। पीला रंग इस दिन इसलिए पहना जाता है ताकि हम खुद को नेचर के करीब महसूस कर सके। अगर साइंस की माने तो डॉक्टर भी ये ही कहते है अगर आप डिप्रेशन में है तो पीला रंग पहने। आप अपने रूम या ऑफिस या घर में भी पीला रंग का डेकोरेशन कर सकते है और येलो कलर के फ्लॉवर भी रखिए इससे आपको एनर्जेटिक फील होगा।

इन ड्रेसेस से रंग दीजिए खुद को बसंती रंग में

कोई भी त्योहार हो हर त्योहार की अपनी एक अलग खासियत होती है। डेली रूटीन में आप चाहे कैसे भी ड्रेस वियर करती हो पर ऑकेशन में तो ट्रेडिशनल कपड़े ही अच्छे लगते है। आप बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी आइडिया ले सकती है और इंस्पिरेशन भी वो हर फेस्टिवल में खुद को देती है एक ट्रेडिशनल लुक। आप शिल्पा शेट्टी का ये साड़ी का लुक देखिए येलो रंग की साड़ी में ये तो सोबर लग हो रही है और इस कलर से फेस में भी एक चमक आ गई है।

अगर आप साड़ी पहनने में कंफरटेबल नहीं है तो आप करीना कपूर की तरह शरारा भी कैरी कर सकती है। शरारा से बहुत प्यारा लुक आता है और ये ईजिली हम पहन कर पूजा या और काम भी कर सकती है।

अगर आपको सिंपल लुक पसंद है तो पहनिए पटियाला सूट और कैरी कर लीजिए उसपर फुलकारी दुपट्टा। बस एक परफेक्ट लुक रेडी है। आप लोगो का दिल न जीत ले तो कहना।

अगर आप एक डीसेंट लुक में खुद  रॉयल दिखाना चाहती है तो फिर सोनम कपूर का ये लुक देख लीजिए और फूल लेंथ अनारकली सूट पहनिए। आप किसी भी फंक्शन की जान बन जाएंगी।

लास्ट में आता है लहंगा। लहंगा तो अपने आप में ही खूबसूरत लुक देता है। अगर आज के दिन आपके घर में कोई फंक्शन है तो आप श्रद्धा कपूर के लहंगे से खुद की वॉर्डरोब को सजा सकती है।

आप इन येलो ड्रेसेस से अपनी वॉर्डरोब को सजाए । इन ड्रेसेस को ऐड करे अपने फैशन स्टेटस में। क्योंकि येलो का फैशन कभी आउट नहीं होता।

मेकअप भी हो बसंत भरा

आप कितनी भी सुंदर ड्रेस पहन ले पर मेकअप बिना लुक अधूरा है। अपने आप को सजाए कुछ आसान तरीको से। सबसे पहले तो आप अपना फेस क्लीन करे और मॉश्चराइजर जरूर लगाए क्युकी ये आपकी स्किन को मेकअप से डायरेक्ट टच नही होने देता। उसके बाद आप अपनी स्किन टोन के अकॉर्डिंग फाउंडेशन लगाएं या बीबी क्रीम से मेकअप का बेस बनाए। अगर आपके डार्क सर्कल है या फिर पिंपल्स है तो कंसीलर जरूर उसे करे। मेकअप को बैलेंस करने के लिए कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। अब हो गया आपका चेहरे का मेकअप कंप्लीट।अब आई आई एंड लिप्स के मेकअप की बारी। आंखो पर आइलाइनर जरूर लगाए और फिर काजल से आंखे नशीली बनाए। येलो कलर का लाइनर और मस्कारा आपके लुक को हाईलाइट कर देगा। लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स में पाउडर जरूर लगाए इससे ये लंबे टाइम तक टिकी रहेगी फिर येलो ड्रेस के साथ पिंक या ब्राउन लिपिस्टिक बहुत अच्छी लगती है। लिपस्टिक लगाने से पहले आप लाइनर जरूर लगाए। फिर लिपस्टिक लगाएं। लिपस्टिक के बाद ग्लॉस जरूर लगाए।

आप अगर इन सब बातो को ध्यान में रखकर अपने आप को रेडी करेंगी तो लोग आपको प्रेज़ किए बिना नहीं रह पाएंगे।  तो अपनाए ये बाते और छा जाए बसंती लुक में।

Photo credit: Google Images