Beauty Tips : अगर आपके भी नाखून बार-बार टूट जाते हैं तो नींबू के ये 2 उपाय जरूर पढ़ें

जी हां, विटामिन सी से भरपूर नींबू नाखूनों के टिशू को रिपेयर करके इसे तेजी से बढ़ने में मदद करता है। चलिए जानते हैं इन नुस्खों को अपनाने का तरीका...

Beauty Tips : अगर आपके भी नाखून बार-बार टूट जाते हैं तो नींबू के ये 2 उपाय जरूर पढ़ें

फीचर्स डेस्क। फ़ीमेल्स लंबे नेल्स रखना बेहद पसंद करती हैं। लेकिन नेल्स अधिक सॉफ्ट होने से वे बार-बार टूटते रहते हैं। इसके साथ ही नेल्स बढ़ने में भी प्रॉबलम आती है। ऐसे में अगर आप भी बार-बार नेल्स टूटने को लेकर परेशान हैं और अपने नेल्स को बढ़ना चाहती हैं तो कुछ नींबू की हेल्प ले सकती हैं। जी हां, विटामिन सी से भरपूर नींबू नेल्स के टिशू को रिपेयर करके इसे तेजी से बढ़ने में मदद करता है। चलिए जानते हैं इन नुस्खों को अपनाने का तरीका...

नींबू नेल्स को बढ़ता है

नींबू में मौजूद विटामिन सी व एंटी-बैक्टीरियल गुण नेल्स को मजबूती प्रदान करते हैं। इससे नेल्स का टूटना बंद होकर तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही नेल्स का पीलापन दूर होकर ये साफ व चमकदार नजर आएंगे।

ऐसे करें इस्तेमाल

इसके लिए सोने से पहले नींबू का टुकड़ा नेल्स पर 5-10 मिनट तक रगड़े। फिर इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से हाथ धोकर इसपर क्रीम लगाएं। हफ्ते में 2-3 बार इस नुस्खे को अपनाने से आपको फर्क नजर आएगा। अगर आपके नाखूनों के आसपास की स्किन फटी हुई हैं तो इस नुस्खे को ना अपनाएं। नहीं तो इससे आपकी स्किन पर जलन या खुजली की समस्या हो सकती है।

जैतून तेल और नींबू का रस

आप नेल्स को मजबूत व लंबे करने के लिए जैतून तेल और नींबू के रस से तैयार मिश्रण लगा सकती है। इससे आपके नेल्स जड़ों से मजबूत होंगे। ऐसे में इनका टूटना बंद होगा। इससे आपके नेल्स मजबूत होकर तेजी से बढ़ेंगे। इसके साथ ही ये साफ व चमकदार नजर आएंगे।

ऐसे करें इस्तेमाल

इसके लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच जैतून तेल और नींबू का रस मिलाएं। आप तेल हल्का गर्म भी कर सकती हैं। इसके बाद तैयार मिश्रण को नेल्स पर लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें। इसे 20 मिनट या रातभर लगा रहने दें। बाद में ताजे या गुनगुने पानी से नेल्स धो लें। हफ्ते में 2 दिन इस उपाय को करने से आपको फर्क महसूस होगा।