अगर आप इन समस्‍याओं से परेशान हैं तो रोजाना 5 मिनट करें मंडूकासन, पढ़ें क्या कहती हैं योगा एक्सपर्ट

महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसे में समय-समय पर शरीर में होने वाले सभी बदलावों और चुनौतियों का सामना करना चाहती हैं तो योगासन आपका बहुत हद तक हेल्प कर सकते हैं...

अगर आप इन समस्‍याओं से परेशान हैं तो रोजाना 5 मिनट करें मंडूकासन, पढ़ें क्या कहती हैं योगा एक्सपर्ट

फीचर्स डेस्क। एक महिला का जीवन आसान नहीं होता है। समझदार होने से लेकर जवानी तक फिर मां बनने से मेनोपॉज तक अनगिनत पड़ावों से गुजरती हैं ये महिलाएं। ऐसे में समय-समय पर शरीर में होने वाले सभी बदलावों और चुनौतियों का सामना करना चाहती हैं तो योगासन आपका बहुत हद तक हेल्प कर सकते हैं। बता दें कि कुछ योगासन ऐसे हैं, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए यानी आपके लिए फायदेमंद हैं।  ऐसे में आज हम जानेंगे कि मंडूकासन कैसे किया जाता है, इससे महिलाओं को क्‍या-क्‍या फायदे होते हैं और इसे करते समय आपको किन-किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। यह सारी जानकारी योगा एक्सपर्ट अंजली सिंह ने शेयर की है। अंजली लाइव योगा क्‍लासेस लेती हैं और हेल्थी कैसे रहें इसका टिप्‍स बताती हैं।  

एक्‍सपर्ट अंजली का कहना है, ''मंडूकासन को करते समय शरीर का आकार मेंढक जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसे 'फ्रॉग पोज' के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को करने से पेल्विक और नाभि के आस-पास प्रेशर पड़ता है, जिससे महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्‍थ से जुड़ी कई समस्‍याएं दूर होती हैं।'' आगे अंजली ने बताया, ''मंडूकासन करने से न सिर्फ पेट की मसल्‍स मजबूत होती हैं, बल्कि बेली फैट से भी छुटकारा मिलता है। हालांकि, इस योगासन को करना शुरुआत में मुश्किल लगता है। इ‍सलिए इस आसन को करते समय घुटनों के नीचे तकिया और अपने हाथों को दरी या योगा मैट पर रखें।'' 

ये होते हैं मंडूकासन के फायदे

फ्रॉग पोज को रोजाना करने से महिलाओं को अद्भुत फायदे मिलते हैं- 

रिप्रोडक्टिव सिस्‍टम में सुधार करता है। 

पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है। 

पेट और हिप्‍स की चर्बी को कम करता है। 

हिप्‍स में फ्लेक्सिबिलिटी लाता है। 

पीठ के निचले हिस्‍से के दर्द से राहत दिलाता है। 

शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाता है। 

पेनक्रियाज की कार्यक्षमता में सुधार करता है। 

ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। 

तनाव दूर करता है। 

डाइजेशन में सुधार करता है। 

पेट की गैस को दूर करता है।  

कमर, हिप्स और घुटनों को मजबूत बनाता है।

वजन कंट्रोल में रखता है। 

हार्ट के लिए बेस्‍ट एक्‍सरसाइज है। 

मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहता है। 

शरीर को डिटॉक्‍स करने में मदद करता है।

ऐसे करें मंडूकासन

मैट पर आराम से बैठ जाएं। 

शरीर को रिलैक्‍स करने के लिए गहरी सांस लें। 

फिर पैरों को दीवार की ओर करके पेट के बल लेट जाएं। 

अपने हाथों को कोहनियों से मोड़कर मैट पर रखें। 

पैरों को भी घुटनों से मोड़कर दोनों साइड में खोल लें। 

एक लंबी सांस अंदर की ओर लें।

सांस छोड़ते समय पैरों की मदद से शरीर को आगे की ओर करें।

फिर पीछे की ओर जाकर हिप्‍स से पैरों को छूने की कोशिश करें।  

इस पोज में थोड़ी देर के लिए सांस अंदर व बाहर लें।

जब इस पोज से बाहर आ जाएं, तब लंबी सांस छोड़ें।

इस प्रक्रिया अब 3-5 बार दोहराएं।

इसमे क्या बरते सावधानी

अगर आप इनमें से किसी भी समस्‍या से परेशान है, तो इस आसन को करने से बचें- 

कमर में चोट लगी है, तो इसे करने से बचें। 

पीठ से जुड़ी समस्‍याओं से परेशान हैं, तो इस मुद्रा को न करें। 

पीरियड्स के दौरान इस मुद्रा को नहीं करना चाहिए। 

प्रेग्‍नेंट महिलाओं को इस आसन को करने से बचना चाहिए। 

यह आसन दिल की बीमारियों से ग्रस्‍त महिलाओं को नहीं करना चाहिए। 

इसे करते समय घुटनों पर ज्‍यादा प्रेशर देने से बचें। 

घुटने के दर्द से परेशान महिलाओं को यह आसन नहीं करना चाहिए। 

Note : ये जानकारी आपको कैसे लगी लाइक कमेंट कर के बताइए। आप भी किसी क्षेत्र में एक्सपर्ट हैं तो अपना लेख मुझे इस नंबर पर 9451292774 whatsaap करें।