सिजेरियन डिलीवरी के बाद पीरियड्स पर कैसा और क्या फर्क पड़ता है, जानें, डॉ सुष्मिता मुखर्जी से

पीरियड में देरी की मुख्य वजह महिलाओं के शरीर में हार्मोन के बदलाव होते हैं। अगर सिजेरियन डिलीवरी के 3 महीने बाद भी पीरियड नहीं आता है तो फिर डॉक्टर से इस बारे में बात करना चाहिए...

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पीरियड्स पर कैसा और क्या फर्क पड़ता है, जानें, डॉ सुष्मिता मुखर्जी से

हेल्थ डेस्क। अकसर देखा जाता है कि जब किसी महिला की सिजेरियन डिलीवरी होती है तो उनके हेल्थ पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं। दरअसल, सिजेरियन डिलीवर में बच्चे का जन्म सर्जरी के माध्यम से (through surgery ) होता है। इसमे गर्भवती मां के पेट के लोवर पार्ट चीरा लगाकर सिजेरियन डिलीवरी (cesarean delivery) किया जाता है। वहीं एक और सिजेरियन डिलीवरी में महिलाओं के गर्भाशय (Uterus) में भी चीरा लगता है। ऐसे में महिलाओं के मासिक धर्म या पीरियड (Period) पर भी असर पड़ता है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं के मासिक धर्म या पीरियड्स पर कैसा और क्या फर्क पड़ता है इसके बारे में विस्तार से कुछ खास तथ्यों बता रहीं हैं इंदौर की स्त्री रोग विशेषज्ञ गायनेकोलाजिस्ट डॉ सुस्मिता मुखर्जी...

क्या सिजेरियन डिलीवरी के बाद मासिक धर्म में देरी हो सकती है ?

गायनेकोलाजिस्ट डॉ सुस्मिता कहती हैं कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद पहला मासिक धर्म या पीरियड देर से आ सकता है। लेकिन सभी के साथ ऐसा होगा ये कहा नहीं जा सकता, कुछ महिलाओं का टाइम से भी आता है। हलाकि सिजेरियन डिलीवरी के बाद फ़र्स्ट पीरियड कुछ अधिक टाइम या कम समय तक भी रह सकता है। डॉ सुस्मिता के अनुसार सिजेरियन डिलीवरी के बाद पीरियड बहुत कुछ महिला के स्वास्थ्य पर डिपेंड करता है। कुछ महिलाओं में हार्मोनल बदलाव आते हैं जिसकी वजह से भी पीरियड में बदलाव की संभावना होती है।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब होता है पीरियड

डॉ सुस्मिता के अनुसार सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब होता है पीरियड यह भी सवाल अक्सर महिलाओं के दिमाग में रहता है। जो महिला स्तनपान (Feeding The Beast) कराती है उनके पीरियड में ज्यादा देर नहीं होती है वहीं जो महिलाएं स्तनपान नहीं कराती हैं उनके पीरियड में कुछ देर हो सकती है।

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए ?

पीरियड में देरी की मुख्य वजह महिलाओं के शरीर में हार्मोन के बदलाव होते हैं। अगर सिजेरियन डिलीवरी के 3 महीने बाद भी पीरियड नहीं आता है तो फिर डॉक्टर से इस बारे में बात करना चाहिए। सिजेरियन डिलीवरी के बाद अगर पीरियड में बहुत अधिक ब्लड (blood) निकल रहा है तो आपको इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। सिजेरियन डिलीवरी के बाद अगर पीरियड के समय आपको बुखार (fever) होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सिजेरियन के बाद होने वाला पीरियड अगर 7 दिनों से ज्यादा समय तक रहता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सिजेरियन डिलीवरी के बाद अगर आपको पीरियड आता है और दर्द बहुत ज्यादा होता है तो आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।

इनपुट सोर्स : डॉ सुस्मिता मुखर्जी, स्त्री रोग विशेषज्ञ गायनेकोलाजिस्ट, इंदौर।