एक्सक्लूसिव बुनाई : आप भी अपने किड्स के लिए ये 5 डिजाइन के घर पर तैयार करें ऊलन स्वेटर

आज मैं आपके लिए 5 डिजाइन की किड्स स्वेटर लेकर आईं हूँ। तो चलिये देखते हैं कैसे बनेगा और क्या-क्या चाहिए...

एक्सक्लूसिव बुनाई : आप भी अपने किड्स के लिए ये 5 डिजाइन के घर पर तैयार करें ऊलन स्वेटर

फीचर्स डेस्क। सर्दियाँ अपने चरम पर हैं। ऐसे में आप भी अपने किड्स के लिए ऊलन क्लाथ की शॉपिंग कर रहीं होंगी। इस बार आप चाहे तो घर पर ही कुछ डिफरेंट स्टाइल का गर्म स्वेटर बना सकती हैं। आज मैं आपके लिए 5 डिजाइन की किड्स स्वेटर लेकर आईं हूँ। तो चलिये देखते हैं कैसे बनेगा और क्या-क्या चाहिए...

स्माइल प्लीज़

सामग्रीः 100-100 ग्राम पीले और काले रंग का ऊन, थोड़ा-सा स़फेद और  लाल ऊन, सलाइयां।
ऐसे बनाए

आगे-पीछे का भागः काले रंग से 70-70 फं. डालकर 1 फं. सी., 1 उ. की रिब बुनाई में 2 इंच का बॉर्डर बुनें। फिर उल्टी धारियां बुनें। 6 इंच लंबाई हो जाने पर स़फेद रंग लगाकर 2 इंच बुनें। अब पीले रंग से बुनें। 12 इंच बुनने के बाद मुड्ढे और गला घटाएं। 16 इंच लंबाई हो जाने पर फं. बंद कर दें।

आस्तीनः 36-36 फं. डालकर आगे-पीछे के भाग की तरह बुनाई करते हुए 9 इंच लंबी आस्तीन बुनें।
चारों भागों को जोड़कर गले की पट्टी बुनें। स्वेटर के सभी भागों को जोड़कर सिल लें। आगे के भाग में चित्रानुसार क्रोशिया से आंखें, स़फेद दांत और लाल टाई बुनकर टांकें।

स्पोर्ट्स लुक

इसके लिए सामग्री: 75 ग्राम स़फेद रंग का ऊन, 100 ग्राम बचे हुए 4-5 रंगों का ऊन, सलाइयां।
देखें इसकी विधि

आगे-पीछे के भाग: 75-75 फं. स़फेद रंग से डालकर 1 फं. सी. 1 उ. की बुनाई में 2 इंच का बॉर्डर बुनें। अब मनचाहे रंग लगाकर 3 फं. सी. बुनें, 1 स़फेद उतारें। 3 बुन,ें 1 स़फेद उतारें- पूरी सलाई ऐसे ही बुनें। उल्टी सलाई में 3 फं. सी. बुनें, 1 स़फेद भी बुन लें। उल्टी सलाई इन्हीं दो रंगों दे पूरी उल्टी बुनें। 2 सलाई स़फेद बुनें, फिर दूसरा रंग लगाएं। चित्रानुसार बुनाई डालते हुए व सीधी-उल्टी सलाई की बुनाई करते हुए बुनें। 11 इंच लंबाई हो जाने पर मुड्ढे घटाएं। आगे के भाग में बीच के 6 बटनपट्टी के फं. स़फेद बुनें। 2 इंच बाद गोल गला घटाएं। 16 इंच लंबा बुनने के बाद पीछे के भाग के कंधे जोड़ें। गले से फं. उठाकर सफेद रंग से कॉलर बुनें। दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते जाएं।

आस्तीन: 36-36 फं. डालकर आगे-पीछे के भाग की तरह बुनते हुए 12 इंच लंबी आस्तीन बुनें। स्वेटर के सभी भागों को जोड़कर सिल लें।

व्हाइट मैजिक

सामग्रीः 300 ग्राम स़फेद रंग का ऊन, थोड़ा-सा बचा हुआ कलरफुल ऊन, सलाइयां।

विधिः आगे-पीछे का भागः 80 फं. डालकर 5 उल्टी धारियों का बॉर्डर बुनें। 4 सलाई सीधी-उल्टी सलाई की बुनाई में बुनें। अब बुनाई डालें- 3 फं. सी., 1 जाली, 1 जोड़ा, 3 सी., 1जाली, 1 जोड़ा- पूरी सलाई ऐसे ही बुनें। उल्टी सलाई पूरी उल्टी ही बुनें। 4 सलाई सीधी-उल्टी बुनें और 5वीं सलाई में ये बुनाई डालते हुए बुनें। 12 इंच बाद मुड्ढे घटाएं. 14 इंच बाद गोल गला घटाएं। कुल लंबाई 18 इंच करें. कंधे जोड़ें। गले के फं. उठाकर गले की पट्टी बुनें। आगे के भाग में कलरफुल ऊन से कढ़ाई करें। 6-6 फं. की सीधी-उल्टी सलाई की बुनाई में पट्टी बुनकर जाली में डाल दें और पीछे से सिल लें।

आस्तीनः 42-42 फं. डालकर आगे-पीछे के भाग की तरह बुनाई डालते हुए 14 इंच लंबी आस्तीन बुनें। टॉप की सिलाई करें।

सिंपल ब्यूटी

सामग्रीः 300 ग्राम ग्रीन रंग का ऊन, 25-25 ग्राम लाल, क्रीम, काला और ग्रे ऊन, सलाइयां।

विधिः आगे-पीछे का भागः ग्रीन रंग से 100-100 फं. डालकर 2 फं. सी. 2 उ. की बुनाई में 2 इंच का बॉर्डर बुनें। अब बुनाई डालें। चित्रानुसार हर रंग से 2-2 सलाई बुनें। साथ में डायमंड शेप बनाने के लिए जाली-जोड़ावाली बुनाई डालें- 1 जाली, 1 जोड़ा, 3 सी., 1 जोड़ा, 1 जाली, 1 जोड़ा- पूरी सलाई बुनें। उल्टी सलाई पूरी उल्टी बुनें। 1 फं. सी., 1 जाली, 1 जोड़ा, 1 सी., 1 जोड़ा, 1 जाली, 1 सी.- पूरी सलाई इसी तरह बुनें. उल्टी सलाई पूरी उल्टी बुनें। 1 जाली, 3 फं. का 1, 1 जाली, 3 सी., 1 जाली- पूरी सलाई इसी तरह बुनें। इसी बुनाई को दोहराते हुए बुनें। 15 इंच लंबाई हो जाने पर डोरी डालने के लिए जाली बनाएं। 2 फं. सी. 2 उ. की बुनाई में चोली बनाएं। 16 इंच लंबा बुनने के बाद मुड्ढे घटाएं। बटनपट्टी के लिए फं. को आधा-आधा बांट लें। 22 इंच लंबाई हो जाने पर आगे के भाग में गोल गला घटाएं। कुल लंबाई 25 इंच करें। पीछे का भाग भी ऐसे ही बना लें। कंधे जोड़ें। गले की पट्टी बुनें।

आस्तीनः 48-48 फं. डालकर आगे के भाग की तरह बुनाई डालते हुए 10 इंच लंबाई होने तक बुनें। इसके बाद 2 फं. सी. 2 उ. की बुनाई करते हुए 9 इंच और बुनें। स्वेटर के सभी भागों को जोड़कर सिल लें।

ऑल इज़ वेल

सामग्री: 150 ग्राम क्रीम रंग का ऊन, 25-25 ग्राम पिंक, हरा और पीला ऊन, सलाइयां।

विधि: आगे-पीछे का भाग: क्रीम रंग से 80 फं. डालकर 2 फं. सी. 2 उ. का 2 इंचका बॉर्डर बुनें। अब अगली सलाई में 5 फं. पिंक से बुनें, 1 क्रीम बिना बुने उतारें. उल्टी सलाई भी ऐसे ही बुनें. दोनों सलाई फिर दोहराएं. अब यही चारों सलाई दोहराते हुए चित्रानुसार रंग बदलते हुए हरे, पीले, सफेद, पिंक से बुनते जाएं। 13 इंच लंबाई हो जाने पर आगे के पल्ले में गोल गला घटाएं। कुल लंबाई 16 इंच करें। पीछे का भाग भी ऐसे ही बुन लें। लंबाई पूरी हो जाने पर कंधे जोड़ें. गले के फं. उठाकर गले की डबल पट्टी बुनें।

आस्तीन: 36-36 फं. डालकर आगे-पीछे के भागों की तरह बुनाई डालें। 11 इंच लंबी आस्तीन बुनें। हर 7वीं सलाई में 1-1 फं. बढ़ाते जाएं। स्वेटर के सभी भागों को जोड़कर सिल लें।

इनपुट सोर्स : सरिता बजाज, फैशन डिजाइनर, न्यू दिल्ली।