Mother's Day Special: पहली बार बनी है मां,घबराएं नहीं,अपनाएं ये टिप्स

मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। कहते भी है कि एक औरत तभी पूर्ण होती है जब वो मां बनती है। पर जब एक लड़की पहली बार मां बनती है घिर जाती है कई अनचाही आशंकाओं से। अगर आपके मन में भी है कई सवाल तो इस आर्टिकल में मिलेंगे आपको जवाब…

Mother's Day Special:  पहली बार बनी है मां,घबराएं नहीं,अपनाएं ये टिप्स

फीचर्स डेस्क। जैसे ही एक औरत को बच्चे होने का अहसास होने लगता है,वैसे वैसे वो ढेरों सपने सजाने लगती है। कभी उसका स्वेटर बुनती तो कभी उसके कपड़े बनाने लगती है। पर फिल्मों जैसा नहीं होता बच्चों को पालना। कि एक गाना चला और देखते ही देखते बच्चा बड़ा हो गया। बच्चों को पालने मां को खुद को खोना पड़ता है। रात दिन जागना पड़ता है। तब जाकर बच्चें पलते है। और मां बच्चे के मुंह से पहली बार मां शब्द सुनने के लिए होती है इतनी बेकरार कि सब कुछ सह लेती है। मां बनना जितना सुखद अहसास है उतना ही चैलेंजिंग भी। और अगर आप पहली बार मां बनने जा रही तब तो आपको और समझने की जरूरत है कि आखिर मदरहुड है क्या?

घबराना छोड़ दे

जी हां हर छोटी छोटी बात पर घबराना छोड़ दे। बच्चा जब तक छोटा होता है ,न हो उसे बोलना आता है न ही अपनी बात समझाना। तो ऐसे में वो रोएगा ही। तो आप उसके रोने पर घबराए नहीं। ये न सोचे कि अभी तो इसको दूध पिलाया है और फिर से ये रोने लगा। हो सकता है बच्चे का दूध न पचा हो या उसे गैस बनी हो। आप बच्चे को अपनी छाती से लगाएं और उसकी पीठ थपथपाए। थोड़ी देर बाद बच्चा नॉर्मल हो जायेगा। बस आपको धैर्य से काम लेना होगा।

प्लानिंग जरूर करें

पहली बार मां बनी है आप तो जाहिर सी बात है,आप को मां बनने का एक्सपीरियंस नहीं। तो आप मां बनने से पहले हर चीज की प्लानिंग करें। आप आर्थिक स्थिति मजबूत हो, बच्चे की जिम्मेदारी संभालने के लिए। तभी पैरेंट्स बनने का डिसीजन लें। आपको आपके लिए समय बहुत कम मिलने वाला है तो इस बात के लिए भी पहले से प्रिपेयर रहें। अब आप अपने हसबैंड के साथ या दोस्तों के साथ उतना टाइम नहीं बिता पाएंगी जितना पहले बिता पाती थी। तो अपने हसबैंड के साथ मिलकर बच्चें के काम बांट ले। जब आप काम करे तो वो संभाल ले और जब वो काम करे तो आप। देखिएगा कितनी आसानी से ये मदरहुड आप दोनों एंजॉय करेंगे।

हर किसी की सलाह से बचें

जब आप पहली बार मां बनने जा रही होंगी तभी से लोगों ने हिदायत देना शुरू कर दिया होगा। कि ये करो ,वो न करो। ऐसा करना चाहिए, वैसा करना चाहिए। मेरा बच्चा जब छोटा था तब वो ये करता था। ये सब आपने भी सुना होगा। पर इन सब बातों को अपने जीवन में अप्लाई करने से पहले इनकी सार्थकता जांच लें कि क्या ये वाकई में होता है। क्योंकि हर बच्चा अलग होता है। जरूरी नहीं कि जो चीज उसके बच्चे को सूट करें वो आपके बच्चे को भी सूट करें। इसलिए बच्चे की सेहत के मामले में दूसरों की देखा देखी ना करे। और अपने डॉक्टर की सलाह लें।

अपनी आदतों को बदलें

बिल्कुल मां बनने के बाद आपको अपनी कई आदतों को बदलना होगा। जैसे आप बेपरवाह होकर नहीं सो सकती। बच्चे ने गीला तो नहीं कर दिया, ये आपको थोड़ी थोड़ी देर में चेक करते रहना होगा। छोटा बच्चा थोड़ी देर में ही भूखा हो जाता है तो आपको उसकी भूख का भी ध्यान रखना होगा। साथ ही देर तक नहाने की आदत भी छोड़नी होगी। रोज आप बाल गीले करती है, तो ये भी आदत बदलनी होगी। क्योंकि आप बच्चे को फीड कराती है तो बच्चे को सर्दी लग सकती है। ऐसे ही कई आदतें आपको मोल्ड करनी पड़ेंगी अपने बच्चे की जरूरत के हिसाब से। तो आप इस बात पर झुंझलाना मत बल्कि इसे इंजॉय करना।

अपना ध्यान भी रखें

ये बहुत जरूरी है कि आप बच्चे के साथ साथ अपना ध्यान भी रखें। क्योंकि बच्चे की परवरिश करते करते मां अपने खाने पीने का ध्यान नहीं रख पाती। तो आपको ये गलती नहीं करनी है। जब आप अपनी हेल्थ को इग्नोर करेंगी तो बच्चे का ध्यान कैसे रख पाएंगी। इसलिए टाइम से नाश्ता, खाना ये सब करे और फ्रूट्स, जूस लेना ना भूले। टाइम टू टाइम दवा ले। और बच्चे के साथ खुश रहे। हमेशा पॉजिटिव सोचे और पॉजिटिव थिंकिंग ही रखें। हमारी सोच का बच्चे पर बहुत असर पड़ता है।

तो अगर आप भी इन सभी बातों का ध्यान रखेंगी तो पहली बार मां बनने के सुख को अंदर से महसूस कर पाएंगी।ये बात फील कर पाएंगी कि मां बनना सच में दुनिया का सबसे प्यारा अहसास है।

​​​​​​​picture credit: freepik.com