निकाय चुनाव : फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 20 नवंबर से, बीएलओ के लिए निर्देश जारी

निकाय चुनाव : फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 20 नवंबर से, बीएलओ के लिए निर्देश जारी

वाराणसी सिटी। विधानसभा की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान 20 नवंबर से चलाया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने बूथों पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रह कर मतदाता सूची से संबंधित आपत्ति लेंगे। विशेष अभियान के दिन जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकीय अधिकारियों की ओर से बूथों का भ्रमण किया जाएगा। अनुपस्थित पाए गए बीएलओ के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। जो लोग एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष के हो गए हैं और उनका नाम सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, वो लोग बूथों पर जाकर फार्म 6 भर सकते हैं, या फिर वोटर हेल्पलाइन एप से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।