Achievement : शिक्षिका प्रीति को साउथ एशिया आइडल वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2023 से किया गया सम्मानित 

गोपाल किरण समाज सेवी संस्था की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर साउथ एशिया आइडल वूमेन अचीवर्स अवार्ड व नवाचारी शैक्षिक सेमिनार का आयोजन किया गया...

Achievement : शिक्षिका प्रीति को साउथ एशिया आइडल वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2023 से किया गया सम्मानित 

लखनऊ/गाजीपुर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गोपाल किरण समाज सेवी संस्था की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर साउथ एशिया आइडल वूमेन अचीवर्स अवार्ड व नवाचारी शैक्षिक सेमिनार का आयोजन किया गया। समारोह में 150 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें गाज़ीपुर जनपद के  कंपोजिट विद्यालय परतापीपुर, सैदपुर की शिक्षिका प्रीति  सिंह को भी साउथ एशिया आइडल वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।

बता दें कि रेसकोर्स स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार में अवर सचिव लक्ष्मीचंद गौतम व आईपीएस डॉक्टर बीपी अशोक ने किया। बतौर मुख्य अतिथि लक्ष्मी चंद गौतम ने महिला सुरक्षा पर चर्चा की इसके साथ ही महिलाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि संकीर्ण विचारधारा से ऊपर उठकर महिलाओं को आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुरुष वर्ग को अपनी आय का एक हिस्सा महिलाओं को देना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सिंह नेम राजे ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

ये भी पढे : Success Story:  पेशे से वकील उपमा  ने खोली चाय की दुकान, लोग हो गए दीवाना, जीत चुकी हैं बिजनेस वूमन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड