भदोही: चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

भदोही: चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

 भदोही। जनपद में चार वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। दुष्कर्म का आरोपित रात में बिस्तर पर सो रहीं मासूम को उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रहीं है। पीड़ित बालिका को भदोही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक आरबी सिंह ने बताया है कि जनपद के सुरियावां थाने के मनापुर गांव के वनवासी बस्ती की यह घटना है, जहां चार साल की मासूम बालिका बुधवार की रात अपने परिजनों के साथ सो रहीं थी। रात में तक़रीबन दो बजे पड़ोसी नरेश पासी बालिका को उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपित व्यक्ति ने जानबूझ कर ऐसा कृत्य किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपित नरेश उसी गाव का रहने वाला है। पीड़ित बालिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालिका के आंतरिक अंग से अत्यधिक रक्तस्राव और चोट लगने की भी बात चिकित्सकों ने बताया है। फिलहाल मासूम की हालत स्थिर है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आर्यका आखौरी और पुलिस अधीक्षक आरबी सिंह खुद अस्पताल पहुंच कर मासूम के स्वास्थ्य की जानकारी लिया। इसके बाद घटना स्थल का भी जायजा लिया। एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित का इलाज व मेडिकल परीक्षण कराया गया है।