कौन है सावित्री मिश्रा ? पति और ससुराल दोनों से उपेक्षित के बाद भी शानदार कॅरियर, पढ़ें इनकी कहानी   

सावित्री मिश्रा के जीवन का सफर बहुत कठिनाई भरा रहा है, काफी संघर्ष के बाद हर वो मुकाम हासिल किया जो इन्होने सोचा, बस एक सपना पूरा नहीं हो पाया तो वह है...

कौन है सावित्री मिश्रा ?  पति और ससुराल दोनों से उपेक्षित के बाद भी शानदार कॅरियर, पढ़ें इनकी कहानी   

फीचर्स डेस्क। देश के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान में से एक संस्थान डी.ए.वी. झारसुगड़ा (ओड़िशा) में साल 1988 से 2021 तक बतौर हिन्दी अध्यापिका के रूप में सेवा देने के बाद सावित्री मिश्रा रिटायरमेंट के बाद अब अप्रैल 2022 से केंद्रीय विद्यालय में PGT  हिन्दी (संविदा) शिक्षिका के रूप में अपनी सेवा दे रहीं हैं और साहित्य के क्षेत्र में कई मंचों पर लेखन का कार्य कर रहीं हैं। सावित्री मिश्रा के जीवन का सफर बहुत कठिनाई भरा रहा है, काफी संघर्ष के बाद हर वो मुकाम हासिल किया जो इन्होने सोचा, बस एक सपना पूरा नहीं हो पाया तो वह है डॉक्टर बनकर लोगों का सेवा करने का। अब आपको बताएँगे और भी जानकारी इनके बारें में जैसे सावित्री मिश्रा की बायोग्राफी (Biography of Savitri Mishra), सावित्री मिश्रा का करियर(Career of Savitri Mishra), सावित्री मिश्रा का जीवन (Life Story of Savitri Mishra), सावित्री मिश्रा का एजुकेशन Education of Savitri Mishra आदि। सावित्री मिश्रा के बारें में बहुत कुछ है पढ़ने के लिए इसलिए बनें रहिए हमारे साथ आखिरी लाइन तक...

सावित्री मिश्रा की बायोग्राफी  : Savitri Mishra biography 

सावित्री मिश्रा का जन्म झारसुगड़ा (ओड़िशा) के कान्यकुब्ज ब्राह्मण  परिवार में 8 दिसम्बर 1962 को हुआ था। इनके पिता काशी प्रसाद मिश्रा शहर के लोकप्रिय वरिष्ठ अधिवक्ता थे और माँ अन्नपूर्णा मिश्रा  गृहिणी थी। सावित्री मिश्रा चार बहनों मे सबसे बड़ी थी।

सावित्री मिश्रा का एजुकेशन Education of Savitri Mishra

झारसुगुड़ा के सरकारी बालिका विद्यालय से सावित्री मिश्रा ने 1978 मे मैट्रिक पास किया। इसके बाद उच्च शिक्षा की बात करें तो एम.ए, बी.एड और एल.एल.बी. की डिग्री भी हासिल किया है।

सावित्री मिश्रा का करियर : Career of Savitri Mishra

सावित्री मिश्रा एजुकेशन के बाद डी.ए.वी. साल 1988 से 1991 सरस्वती शिशु मंदिर, 1991 से 1992 केंद्रीय विद्यालय ब्रजराजनगर और फिर झारसुगड़ा (ओड़िशा) में साल 1988 से 2021 तक बतौर हिन्दी अध्यापिका के रूप में सेवा दें चुकी हैं। रिटायरमेंट के बाद अब अप्रैल 2022 से केंद्रीय विद्यालय में PGT  हिन्दी (संविदा) शिक्षिका के रूप में अपनी सेवा दे रहीं हैं।

सावित्री मिश्रा का जीवन : Life Story of Savitri Mishra

सावित्री मिश्रा का जीवन बहुत कठिनाई भरा रहा है। पहले पिता और बाद में पति का सपोर्ट नहीं मिलने के बावजूद इन्होने उच्च शिक्षा और एक अच्छी जॉब हासिल कर लोगों संदेश देने में कामयाब रहीं कि जीवन में आप कुछ करना चाहे तो कितनी भी अड़चने आयें लेकिन आपका रास्ता नहीं रोक सकती हैं। बता दें कि सावित्री मिश्रा माँ अस्वस्थता के कारण आठवीं/नौवीं कक्षा मे पढ़ते समय ही घर की जिम्मेदारियाँ उठाने लगी थी। मैट्रिक की पढ़ाई के बाद ये कहकर पिता ने काॅलेज भेजने से इन्कार कर दिया कि लड़की है ज्यादा पढ़ा कर क्या करना है।

सावित्री मिश्रा का पारिवारिक जीवन Family life of Savitri Mishra

 सावित्री मिश्रा की विवाह महज 18 वर्ष की उम्र में ही कर दी गई थी। जबकि उस उम्र में उस समय लड़कियों को शादी का सही अर्थ भी नहीं पता हुआ करता था। इसके बाद जो इनके साथ हुआ वह पढ़कर आप हैरान हो सकते हैं। शादी के बाद सावित्री मिश्रा को ससुराल वालों अधिक दहेज के लालच यातनाओं का भी सामना करना पड़ा। आए दिन मारपीट, भूखे रहना और कई तरह की अत्याचार से परेशान हो चुकी थी। एक दौर तो ऐसा भी आया जब इनको जहर देकर और जला कर मारने की कोशिश भी की गई। लेकिन पड़ोसियों की तत्परता ने बचा लिया। पड़ोसियों से खबर पाकर मायके वापस लाई गई पर यातनाओं के कारण डिप्रेशन मे जा चुकी थी। तब से आज तक मायके में ही रह कर सारे सपने पूरे किए।

सावित्री मिश्रा का साहित्य परिचय : Literary introduction of Savitri Mishra

शिक्षिका की भूमिका निभाने के साथ-साथ लेखन कार्य का शौक सावित्री मिश्रा को भी खूब था। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी तक में कुल 27 रचनाएँ प्रकाशित हो चुकीं हैं। जिसमें- 1. भावांजली तृतीय -अंकुर साहित्य, 2. बज्मे हिन्द - अंकुर साहित्य, 3. स्वरांजली--अंकुर साहित्य, 4. कथादीप-अंकुर साहित्य, 5. संचित काव्य तरंग – हरियाणा, 6. ओस के आखर - साहित्य सागर, 7. काव्यानुरंजनी -- निकष प्रकाशन, 8. आयाति -नर्मदा प्रकाशन, 9. काव्य सरिता - नर्मदा प्रकाशन, 10. शब्द शिल्पी -वर्डस्मिथ प्रकाशन, 11. मेरा पहला प्यार -वर्डस्मिथ प्रकाशन, 12. नारी नारायणी-अंकुर साहित्य, 13. दीपमहोत्सव -अंकुर साहित्य, 14. शहादत -अंकुर साहित्य,15. माँ का उत्सव -अंकुर साहित्य, 16. विहंगिनी, 17. महफिल-ए सुखनवर, 18. नारी कविता के प्रांगण मे, 19.अभ्युदय, 20. प्रेम  सुधा  पहल, 21. आजादी का अमृत उत्सव, 22. अनुरागिनी उषा, 23. कोशल पुष्प, 24. वागीश्वरी, 25. प्रेम सुधा पहल, 26. साहित्य सागर और नरेंद्र मोदी  मेरा अभिमान सभी साझा संग्रह हैं। कुछ पत्रिकाओं मे नियमित  प्रकाशन। कुछ साझा संग्रह प्रकाशित होंगे।

सावित्री मिश्रा का प्राप्त हो चुका है ये सम्मान : Savitri Mishra has received this honor

1.अंकुर साहित्य सम्मान

2.फणिश्वर नाथ रेणुआंचलिक सम्मान

3.संचित काव्य सागर सम्मान

4.काव्य सागर सम्मान

5.साहित्य शिल्पी सम्मान

6.आयाति साहित्य सम्मान

7.कवि सुमित्रानंदन पन्त सम्मान

8.काव्य सरिता सम्मान

9.विश्व हिन्दी लेखिका मंच द्वारा श्रेष्ठ  कवयित्री सम्मान

10.प्राइड ऑफ वीमेन सम्मान

11.मधुशाला गौरव सम्मान

12.माँ भारती सम्मान

13.रंग बसंत सम्मान

14.शिक्षा साहित्य गौरव सम्मान

15.युथ वर्ल्ड कर्णधार एवार्ड

16.रेड डायमंड एचिवर एवार्ड

17.छत्तीसगढ रत्न  सम्मान

18.राॅयल एवार्ड हेतु चयन

19.टीचर रोल माॅडल एवार्ड

20.बेस्ट टीचिंग  एवार्ड

21.बेस्ट एचिवर एवार्ड

22.युथ वर्ल्ड  आइकन  एवार्ड

23.इन्डियन  इन्सपेरेसनल वीमेन  एवार्ड

24.इंडियन बैस्टीज  एवार्ड

25.Glorious women of India  Award

26.Women primium megazine Award

 27.अमृता प्रीतम  स्मृति  सम्मान

28.नेपाल-भारत  साहित्य महोत्सव सम्मान

29.अभ्युदय साहित्य सम्मान

30.राष्ट्र गौरव सम्मान

31.आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी  सम्मान

32.काव्य वसुंधरा सम्मान

अन्य अनेक साहित्य समूह द्वारा विभिन्न सम्मान विशेष पदाधिकारी

1 अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ काव्य मंच की अध्यक्ष ओडिशा इकाई 

2 भारत  उत्थान न्यास मंच अध्यक्ष ओडिशा

3 अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संस्थान अध्यक्ष ओडिशा

4 मानव कल्याण विकास संगठन संगठन सचिव।