Pallavi Joshi Biography : कौन हैं पल्लवी जोशी? पढ़िए, इनके जीवन की रोचक कहानी

Pallavi Joshi Biography : कौन हैं पल्लवी जोशी? पढ़िए, इनके जीवन की रोचक कहानी

फीचर्स डेस्क। बात बॉलीवुड की करें तो यहाँ कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग के बदौलत अपनी पहचान बनाई है। इन्हीं में से एक हैं पल्लवी जोशी। हलाकि पल्लवी जोशी ने अब तक फिल्मे अधिक नहीं की हैं लेकिन इसके बावजूद भी वे अपना नाम बनाने में कामयाब हुई है। एक फिल्म एक्ट्रेस के अलावा पल्लवी टीवी की दुनिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। यही नहीं वे एक मॉडल और फिल्म निर्माता के रूप में जानी जाती हैं।

पल्लवी जोशी कौन हैं ? (Who is Pallavi Joshi?) 

तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये आपकी पहचान कराते हैं पल्लवी जोशी से। इनकी पूरी बायोग्राफी (Pallavi Joshi Biography), पल्लवी जोशी का करियर (Pallavi Joshi Career), पल्लवी जोशी का परिवार (Pallavi Joshi Family), पल्लवी जोशी की फिल्में (Pallavi Joshi Films) आदि सब आपको बताते हैं।

मुंबई में जन्मी पल्लवी

ड्रीम सिटी मुंबई में एक्ट्रेस पल्लवी जोशी का (Pallavi Joshi date of birth and age) जन्म 4 अप्रैल 1969 को हुआ था। पल्लवी जोशी काफी खूबसूरत दिखाई देती हैं।

 पिता का नाम मधुसूदन जोशी

पल्लवी जोशी के पिता का नाम मधुसूदन जोशी है जबकि उनकी माता का नाम सुषमा जोशी है। एक्ट्रेस के एक भाई है जिनका नाम अलंकार जोशी है और वे भी एक्टर हैं।

विवेक अग्निहोत्री की हैं पत्नी

एक्ट्रेस पल्लवी की शादी मशहूर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री (Pallavi Joshi husband Vivek Agnihotri) से हुई है। विवेक अग्निहोत्री को तो आप सभी लोग जानते हैं। अब तक कई बड़ी फिल्मों का निर्माण भी कर चुके हैं। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं।

डिजिटल मीडिया में ग्रेजुएशन

पल्लवी की शुरुआती पढ़ाई (Pallavi Joshi education) मुंबई से ही हुई है। जबकि उन्होंने डिजिटल मीडिया में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। उन्हें बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा है और इसके चलते काफी कम उम्र में ही पल्लवी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

फिल्म ‘दादा’ से किया डेब्यू

पल्लवी ने एक बाल कलाकार के रूप में ही मंच पर एक्टिंग का हुनर दिखाया। उनका एक्टिंग डेब्यू (Pallavi Joshi acting debut) साल 1979 में आई फिल्म ‘दादा’ से हुआ था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक अंधे बच्चे की भूमिका निभाई थी। उनके इस काम को काफी पसंद किया गया। इसके बाद पल्लवी में आने वाले साल में कई हिंदी और मराठी भाषा के टीवी शोज में देखा गया। वे कम उम्र में ही काफी नाम कमा चुकी थीं।

एक्ट्रेस और डायरेक्टर दोनों में सफल

पल्लवी जोशी एक एक्ट्रेस और डायरेक्टर के रूप में खुद को स्थापित कर चुकी हैं और साथ ही मॉडलिंग भी करती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है और नाम कमाया है। उन्हें एक फिल्म ‘द ताशकन्‍द फाइल्‍स’ के लिए67वां राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड (Pallavi Joshi, National Film Award) भी दिया गया था. इस फिल्म में उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रूप में चयनित किया गया था।

द कश्मीर फाइल्स’ में भी रहीं चर्चा में

पल्लवी जोशी ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (Pallavi Joshi in The Kashmir Files) में भी काम किया है। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया है। वे फिल्मों में काम करने के साथ ही एक मराठी शो ‘सा रे गा मा पा मराठी लिटिल चैंप्स’ के लिए एंकर का भी काम करती हैं।

स्टूडेंट प्रदर्शन का सम्मान के चलते नाम लिया वापस

यही नहीं पल्लवी ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सोसाइटी’ के मेम्बर के लिए ही नामित हुई थी लेकिन उस वक्त गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के विरोध में स्टूडेंट प्रदर्शन कर रहे थे और इस कारण उन्होंने इस पद के लिए मना कर दिया।