Varanasi weather update : बनारस में बेमौसम तेज बारिश के बीच हुई माँ गंगा आरती

गुरुवार का अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां की रफ़्तार 7-10 किमी प्रति घंटे की रही। मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी में 1 अप्रैल तक ऐसे ही बारिश वाला मौसम बना रहेगा...

Varanasi weather update : बनारस में बेमौसम तेज बारिश के बीच हुई माँ गंगा आरती

वाराणसी सिटी । वाराणसी में शुक्रवार को मौसम (weather update) का मिजाज बदल गया। सुबह से रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीँ शाम होते-होते इंद्रदेव ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया। शुक्रवार को तेज बादलों के साथ हुई अचानक बारिश ने पूरे शहर को भीगो दिया। यहां शुक्रवार की सुबह का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से वर्षों से की जा रही गंगा आरती भारी मूसलाधार बारिश में भी जारी रही। लोगों ने भीगते हुए इसका आनंद लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि गंगा आरती के दौरान बादल मां गंगा का अभिषेक कर रहे हैं।

बेमौसम बरसात से होने वाले नुकसान पर चर्चा

भारी बारिश पब्लिक के लिए आफत बनी। शहर में जो जहां था, वहीं फंसा रहा। बिन मौसम के बरसात से आम जनमानस काफी प्रभावित रहा। सभी के जुबान पर बस बेमौसम बरसात की ही चर्चा रही। सबसे ज्यादा समस्या विकास कार्य वाले मार्गों पर हुई। यहां पर लोगों को कीचड़ और पानी लगने से भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वहीं गुरुवार का अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां की रफ़्तार 7-10 किमी प्रति घंटे की रही। मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी में 1 अप्रैल तक ऐसे ही बारिश वाला मौसम बना रहेगा। तापमान भी इसी प्रकार उपर और नीचे होता रहेगा।

मार्च महीने में यह तीसरी बार है जब मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह बादलों से घिरी रही। सुबह 5:30 के बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। अंधेरा छा गया। इसके बाद गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।