क्या है ये Jalapeno pepper ? टेस्ट के साथ हेल्थ के लिए भी बेनीफिटबल, जानें एक्सपर्ट से  

पिज्जा जब आप लेती हैं तो jalapeno का टॉपिंग हो इसका ध्यान रखती होंगी। ये इतनी तीखी और चटपटी होती है कि खाने वाले को मजा आ जाता है। अब जानें, इसके फायदों के बारे में भी...

क्या है ये Jalapeno pepper ? टेस्ट के साथ हेल्थ के लिए भी बेनीफिटबल, जानें एक्सपर्ट से  

फीचर्स डेस्क। कुदरत ने हमें कई ऐसी चीजें दी है, जिसे हम लोग खाते हैं तो टेस्ट के साथ हेल्थ भी दुरुस्त रहता है। ऐसे ही आज मैं आपको का भी जेलेपीनो के बारे में बताने जा रहीं हूँ जो तीखी और चटपटी मिर्च होती है। कलर की बात करें तो रेड और ग्रीन कलर में अभी तक इसको देखा गया है। रेसिपी एक्सपर्ट कहते हैं इसे ज्यादातर मेक्सिकन कुजीन में इस्तेमाल किया जाता है। यह टेस्ट के साथ हैल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे बॉडी के लिए लाभकारी होते हैं। ऐसे में कोशिश कीजिए अपने आहार में आप भी इसे जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं Jalapeno को कैसे बनाए और क्या-क्या बना सकते है साथ ही किस तरह से हमारे हेल्थ के लिए बेनीफिटबल जानते हैं Youtuber Chef Sumanjli Meshi-Da-Dhaba से...

पोषक तत्व से भरपूर

Jalapeno में कम कैलोरी होती है और यह विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से समृद्ध होती है। बाकी फलों और सब्जियों की तरह यह भी फाइबर का अच्छा स्रोत है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट है जो फ्री रेडिकल्स डैमेज से लड़ता है और आपकी त्वचा को स्वस्थ रखता है, जबकि विटामिन बी 6 एक आवश्यक पोषक तत्व है जो 140 से अधिक फिजिकल रीएक्शन में  शामिल होता है। आइए इसके फायदों को और भी विस्तार से समझें।

पेन रिलीवर

Jalapeno से जो गर्मी आपके शरीर में पैदा होती है, वो एक नेचुरल पेन रिलीवर है। यह अस्थायी रूप से पेन रिसेप्टर्स को ब्लॉक करती है और आपको आराम देती है। शुरू में आपको थोड़ी जलन हो सकती है, लेकिन इससे जल्दी ही आपके दर्द में आराम मिलेगा। लेकिन याद रखें, इसे सीधे तौर पर अपनी स्किन पर बिल्कुल न लगाएं।

वजन कम करें में हेल्प

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो अपने आहार में नियमित रूप से jalapeno का सेवन करें। क्योंकि उनमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। और उनमें ऐसे गुण होत हैं, जो आपके शरीर के तापमान को बढ़ाकर आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है। इतना ही नहीं यह आपकी भूख पर लगाम लगती है।

अच्छे हार्ट के लिए

हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल और डायबिटीज कुछ ऐसे फैक्टर्स हैं, जो दिल के रोगों के लिए जिम्मेदार हैं। लेकिन हैलेपीनो में फ्लेवेनॉइड्स, विटामिन सी, ए और कैप्सैसिन की अच्छी मात्रा होती है, जो हृदय रोगों और अन्य जोखिम कारकों की रोकथाम में मदद करते हैं। 

इंफेक्शन ठीक करने में

एंटीमाइक्रोबाइल, एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीबैक्टेरियल गुणों के कारण, इससे आपके गले के इंफेक्शन में राहत मिल सकती है। यह बैक्टेरिया की ग्रोथ को धीरे-धीरे कम करता है। जिससे आपके गले और दांतों की तकलीफ में राहत मिलती है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

विटामिन सी एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा तत्व है। आपके शरीर को वायरस से लड़ने के लिए जो शक्ति चाहिए होती है, वह इसी से मिलती है। यह व्हाइट ब्लड सेल को बनाने में मदद करती है।

किस तरह शामिल करें Jalapeno

Jalapenos को कच्चा, पकाकर, स्मोक्ड (जिसे चिपोटल मिर्च के रूप में भी जाना जाता है), सूखे और यहां तक कि पाउडर के रूप में खाया जा सकता है। आप साल्सा, सलाद, चटनी या गुआकामोली में डालकर खा सकती हैं। इसे चिली ऑयल्स के साथ खाया जा सकता है। अपने खाने में आप इसे डाल सकती हैं। कुछ लोग स्मूदी में भी स्वाद बढ़ाने के लिए इसका सेवन करते हैं। इसके अलावा, अंडा, मीट आदि पकाते वक्त भी इसे डाल सकती हैं। एक अनुमान के अनुसार, अमेरिका या यूरोप में रहने वाला ऐवरेज आदमी हर दिन लगभग 1.5 मिलीग्राम कैप्सैसिनोइड्स का सेवन करता है। एक रिसर्च में यह भी पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से मिर्च खाते हैं, उनमें किसी भी कारण से मृत्यु का जोखिम 12 प्रतिशत कम हो जाता है। आम तौर पर, जितनी तीखी मिर्च होगी, उसमें उतना है कैप्सैसिनोइड होगा, जो स्वास्थ्य के लिए हर लिहाज में अच्छा है।