गाजियाबाद के मोरटी में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का किया गया आयोजन

गाजियाबाद के मोरटी में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का किया गया आयोजन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश प्रशासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 4 अप्रैल को ब्लाक रजापुर के कं. वि. मोरटी में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट गम्भीर सिंह, स्कूल चलो अभियान के नोडल अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ,जिला प्रोवीजन अधिकारी लोकेंद्र चौधरी ,वीडीओ श्रुति शर्मा, आंगनबाड़ी विभाग से सीडीपीओ पूनम शर्मा व ग्राम प्रधान कान्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सबसे पहले 10 बजे  से 11बजे तक जनपद श्रावस्ती में माननीय मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। तदोपरांत सभी आगंतुकों का पौधा देकर स्वागत सम्मान किया गया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने स्वागत उद्बोधन में उपस्थित सभी अधिकारियों, अभिभावकों ,अध्यापकों व छात्रों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये स्वागत किया। प्रशासन द्वारा दो करोड़ छात्रों के नामांकन का लक्ष्य साझा किया। बेसिक शिक्षा में विद्यालयों में मिलने वाली सभी सुविधाएं बताते हुये "कोई बच्चा छूटे ना ,संकल्प हमारा टूटे ना " के नारे के साथ शतप्रतिशत नामांकन की अपील की। नगर मजिस्ट्रेट ने शिक्षा और पढ़ने के महत्व को बताते हुये प्रत्येक विद्यालय को माडल विद्यालय बनाने पर जोर दिया। वर्तमान में चल रही प्रशासन की योजनाओं की प्रशंसा करते हुये उन्होंने अध्यापको से भी बढ़चढक़र कर सहयोग करने का आश्वासन लिया।

मोरटी के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने विद्यालय की व्यवस्था और अध्यापकों की जी तोड़ मेहनत को ही बच्चों की निरंतर प्रगति का कारण बताते हुये अपने समस्त स्टाफ की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। बच्चों और अध्यापकों ने पूरे गांव में नामांकन हेतु रैली निकाली और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन अंशू सिंह द्वारा किया। कार्यक्रम में अंशमान भारद्वाज, अमित चौधरी, रेनू चौहान, रश्मि दुबे, आरती वर्मा, नीतू सिंह, अंजली ,मीनू त्यागी सीमा, मधु, सुनीता सिंह, अर्चना पवार, राजबाला, प्रवीण रविंदर, रमन, विपिन आदि मौजूद रहे।