वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, ओडिशा इकाई की काव्य गोष्ठी संपन्न

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, ओडिशा इकाई की काव्य गोष्ठी संपन्न

फीचर्स डेस्क। वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच ओडिशा इकाई की नियमित काव्य गोष्ठी  का आयोजन  आदरणीय नरेश नाज़ ,संस्थापक व न  का म के सानिध्य में आदरणीया किरण गर्ग मुग्ध की सलाह से सावित्री मिश्रा, अध्यक्ष ओडिशा इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  आदरणीया  अनीता  झा जी तथा विशिष्ट अतिथि आदरणीया सुश्री  नलिनी प्रभा बाजपेई रही। कार्यक्रम के प्रारम्भ में  आदरणीय  अर्चना मिश्रा  जी ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। ओडिशा इकाई अध्यक्ष सावित्री मिश्रा ने मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि तथा सभी उपस्थित साहित्यकारों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि आदरणीया  अनीता झा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ इकाई विशिष्ट अतिथि आदरणीया  नलिनी प्रभा बाजपेई ने मंच को संबोधित किया तथा प्रसन्नता व्यक्त किया व न  का  म ओडिशा इकाई  को शुभकामनायें दीं।

ओडिशा इकाई के सदस्यों   आदरणीय अशोक कुमार साहू,सचिव ,आदरणीया  नाहेदा शाहिन,  उपाध्यक्ष सुनीता केसरवानी, सुनीता नायक, अर्चना मिश्रा, राम निवास तिवारी, ललित शर्मा, अशोक कुमार साहु, ललित  शर्मा ,  डॉ अनिल कुमार उपाध्याय, के एल  प्रभाकरण  सुमन  प्राण  ,प्रताप पंडा सावित्री.मिश्रा आदि ने होली पर काव्य पाठ के द्वारा मंच को गौरवान्वित किया। मुख्य अतिथि अनीता झा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़  इकाई तथा विशिष्ट अतिथि आदरणीया सुश्री नलिनी प्रभा बाजपेई  जी ने भी  होली पर बहुत सुंदर  कविता  एवं दोहों  की प्रस्तुति दी।

मंच संचालन एवं समीक्षा सावित्री मिश्रा, अध्यक्ष व न का म ओडिशा इकाई ने किया। सावित्री मिश्रा अध्यक्ष न का म ओडिशा इकाई  ने धन्यवाद ज्ञापन दिया । काव्य गोष्ठी के खूबसूरत आमंत्रण पत्र आदरणीय अशोक साहु  सचिव, व न का म जी ने तैयार किए।