Women's Day Special: लाखों हाउसवाइफ के लिए प्रेरणा हैं नलिनी शर्मा, पढ़ें पूरी स्टोरी

हमारे ही बीच की आम महिला की कहानी जो अपने जुनून मेहनत और लगन से बन गई एक सेलेब्रिटी। आइए जानते है वो इस मुकाम तक कैसे पहुंची ..

Women's Day Special: लाखों हाउसवाइफ के लिए प्रेरणा हैं नलिनी शर्मा, पढ़ें पूरी स्टोरी

फीचर्स डेस्क। एक नारी को कमजोर समझने की भूल कभी मत करना क्यों कि वो किसी भी वक्त,किसी भी सिचुएशन का सामना पूरी हिम्मत से करती है। वो चाहे कितने भी दुख में हो पर अपने आंसुओ को अपनी कमजोरी कभी नही बनने देती। नारी कोमल जरूर है पर कमजोर नहीं।नारी शक्ति की परिभाषा है। इसलिए कभी भी नारी को कम मत आंकिएगा । हो सकता है कि महिलाए पुरुषो के मुकाबले दुनिया दारी के मामले में कम समझ रखती हो पर वो समझती ज्यादा है। अपने हौसले को जो खोने न दे वो है नारी। हमारे रोज मर्रा का काम खाना बनाना आज उससे भी हम महिलाए कैरियर बना सकती है और अच्छी अर्निंग कर सकती है।   एक नारी हजार पुरुषों पर भारी। ऐसी ही नारी नलिनी शर्मा की कहानी लेकर आए है हम जो आपको अपने जीवन के बहुत करीब लगेगी। नलिनी ने न सिर्फ अपने जीवन को संवारा बल्कि कई महिलाओ को जीवन जीने की दिशा भी दिखाई।

शॉर्ट इंट्रोडक्शन

वैसे तो नलिनी वाराणसी की है। उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ साथ फैशन डिज़ाइनिंग का कोर्स भी किया हुआ है। उनकी शादी कानपुर में हुई।14 साल तक उन्होंने एक सिंपल हाउस वाइफ की भूमिका निभाई। अपना पूरा समय वो अपने घर को देती थी। अचानक से उनके जीवन में एक मुश्किल मोड़ आया। वो बहुत डिप्रेशन में आ गई थी। फिर इस डिप्रेशन से बाहर आने के लिए उनके जीवन साथी ने उनका साथ दिया और कहा कि क्यों न वो एक यूट्यूब चैनल खोले। अप्रैल 18 को उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल स्टार्ट किया। पहले जब नलिनी ने अपना चैनल स्टार्ट किया तब पैसे के लिए कुछ भी प्लान नहीं किया था । बस खुद को बिजी रखना चाहती थी ताकि वो उस दर्द से खुद को बाहर निकाल सके।

उनकी कामयाबी बोलती है

नलिनी का मानना है कि मेहनत इतनी शांति से करो कि शोर बाहर हो। शहर के सबसे बड़े अखबार में सबसे पहले नलिनी  की मेहनत के दम पर उनकी रेसिपी अखबार में पब्लिश हुई। नलिनी  कहती है कि मुझे खुद से ही इंस्पिरेशन मिलती है। मैं खुद को ही बीट करती हु। मुझे खुद से आगे जाना है। शुरुवात में उन्होंने कभी नही सोचा था कि उनको यूट्यूब से अर्निंग होगी। पर धीरे धीरे उनको लोगो ने पसंद किया और आज उनके चैनल पर हजारों लाखों की संख्या में सब्सक्राइबर है ।उनके चैनल में 700 से भी ज्यादा कुकिंग के वीडियो है जिसमे रोज़ाना डेढ़ से दो हजार तक व्यूज हो जाते है। इंस्टाग्राम में ढेरों फॉलोअर्स है। नलिनी इंस्टा में भी एस ए ब्लॉगर और इनफ्लुएंसर काफी एक्टिव है। साधारण दाल रोटी से शुरू किया हुआ ये सफर अभी और भी बाकी है।

सोशल ऐप्स में छाई नलिनी

आज के टाइम में कोई भी ऐसा सोशल एप नहीं है जिसमे नलिनी एक्टिव न हो। चाहे हम फेसबुक की बात करे या इंस्टा की।  रोपोसो एप की या ट्रायल एप की। सभी जगह नलिनी ने अपनी पाक कला का जादू बिखेरा है। अगर हम उनको देखे उनसे बाते करे तो इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकते। क्योंकि नलिनी जी का ये मानना है कि आप का व्यक्तित्व प्रभावशाली होना चाहिए। आप जो काम कर रहे है पूरी लगन और मेहनत से करे ताकि लोग आप जैसा बनना चाहे। शेयर चैट एप में नलिनी को गोल्डन बैच मिल चुका है और रोपोसो एप में प्लेटिनम होल्डर है। नलिनी सभी जगह एक्टिव है।

जीते कई इनाम

नलिनी  का मानना है कि चाहे उन्होंने कितने ही इनाम जीते हो पर उन्होंने को सबसे बड़ा इनाम जीता वो है लोगो का दिल। वो आराम से अपने चैनल में बिजी थी कि अचानक उनके पास कई एडवरटाइजिंग के ऑफर भी आने लगे। उन्होंने अशोक मसाले जैसे ब्रांड के साथ काम भी किया। चैनल शुरू करने के कुछ महीनों के अंदर ही नलिनी  को खादी मंत्रालय की तरफ से यूथ आइकन अवार्ड से नवाजा गया। नलिनी  कई फैशन शो में एस ए जज ,मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी बुलाई गई। आज तक किसी भी युटुबर को ये सम्मान नही मिला। कई लाइव कुकिंग शो में नलिनी  को जज के रूप में इन-वाइट किया जाता है।

मिल रहा लोगो का प्यार और ख्याति

आज नलिनी कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ कोलाब्रेशन कर रही है। पैड कैंपियन में काम कर रही है। सिमसिम एप,मॉर्फी, बजाज, कई फोन्स कंपनी के साथ कोलाब्रेशन कर रही है। साथ ही आप सभी को नलिनी अपने फोन पर ही ग्लैंस में एस ए वॉलपेपर दिखती ही होंगी। अब जल्दी ही वो आपको ग्लेंस पर ऐड करती भी नजर आने वाली है । नलिनी को बड़े बड़े होटल में एज ए रीव्यूएर इन वाइट किया जाता है।

कई लोगो के लिए बनी प्रेरणा

नलिनी आज स्वयं तो अपने पैरो पर खड़ी ही है । साथ ही वो कई लोगो को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है। नलिनी को अपना रोल मॉडल मानने वाली अंजली बताती है कि नलिनी ने उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकाला और उनको मोटिवेट किया।इसी कारण आज अंजली होम बेकर है । साथ ही कई महिलाओ को उन्होंने फ्री कुकिंग सिखाई है और उनको रोजगार भी इस वजह से मिला है।

इसे भी पढ़ें-> Women's Day Special : स्मॉल बिजनेस आइडियाज फॉर वूमेन

फोकस हर लाइफ की टीम ने नलिनी से कुछ सवाल किए।

फोकस हर लाइफ- आप आज के समय में बच्चो में पिज्जा बर्गर के बढ़ते क्रेज के लिए क्या सोचती है?

नलिनी शर्मा- बर्गर का क्रेज को मैं एस सच खराब नहीं कहूंगी क्योंकि समय के अनुसार टेस्ट बदलता रहता है पर आप उसको हेल्थी वे में क्रिएट कर सकती है। घर पर बना कर ही ये सब चीजे बच्चो को दे।

फोकस हर लाइफ - आप अपने रोज के खाने में पौष्टिकता का ध्यान कैसे रखती है?

नलिनी शर्मा - पौष्टिकता का ध्यान में सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक  रखती हूं। कोशिश यही रहती है कि ज्यादा से ज्यादा वेजीज का यूज करू अपने खाने में। बीच में डिटॉक्स वाटर पीती रहती हुं।

फोकस हर लाइफ- आपका खाना किस इंग्रिडेंट के बिना अधूरा है?

नलिनी शर्मा - खाने में ऐसा कोई इंग्रिएंट्स जिसके बिना खाना अधूरा है वो तो सबके लिए नमक ही होगा।पर अगर आप खाने में अपना प्यार भी मिला देती है तो खाने का स्वाद चार गुना ज्यादा बढ़ जाता है।

फोकस हर लाइफ- लेफ्ट ओवर फूड को आप कैसे यूज करने की सलाह देंगी?

नलिनी शर्मा - लेफ्ट ओवर फूड को मैं बहुत इस्तेमाल करती हु जैसे दाल के आप पराठे बना ले। इडली बैटर से डोसा या ब्रेड में लपेट कर वेजी डाल कर कोई न्यू डिश क्रिएट करे।बस ज्यादा दिन पुराना फूड यूज न करे।

फोकस हर लाइफ- विमेंस डे के अवसर पर महिला को क्या संदेश देना चाहेंगी?

नलिनी शर्मा -   मै सभी महिलाओं को ये ही कहना चाहूंगी कि आप जब कुछ नया सीखते है या बाहर निकल कर नौकरी करते है तो आप कॉन्फिडेंट रहती है। अपनी योग्यता पहचाने।अगर आपको लगता है कि आप परफेक्ट नही है तो परफेक्ट बनने के लिए कोर्स करे ।भारत सरकार कई नए कोर्स लाती रहती है आप जागरूक रहे और कुछ नया सीखते रहे। क्योंकि सीखने की कोई उम्र नहीं होती।बस प्रयास जारी रखे। मैंने खुद ने अपने करियर की शुरुआत घर से ही की थी। जब मैं कर सकती हूं तो आप क्यों नही। मै सशक्त हूं,मैं कुछ भी कर सकती हूं। बस ये ही सोच हमे रखनी है।महिला दिवस की सभी की हार्दिक शुभकामनाएं। 

नलिनी मानती है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जैसे मैंने शादी के 14 साल बाद अपना कैरियर बनाया कोई भी बना सकता है। बस जरूरत है मेहनत और लगन की। नलिनी आज भी छोटी छोटी बेकिंग क्लासेज लेती है कुछ कोर्स करती है कुकिंग से रिलेटेड क्यों कि वो मानती है कि हमे हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए।  नलिनी कहती है कि आप बस मेहनत करो रास्ता खुद ब खुद बनता चला जायेगा।

इसे भी पढ़ें-> Women's Day Special: महिलाओं के जीवन को किया रोशन पैथोलोजिस्ट और समाज सेविका अर्पिता गुप्ता ने