‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला पुलिस दिवस पर सम्मानित हुईं महिला पुलिसकर्मी व समाजसेवी’

‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला पुलिस दिवस पर सम्मानित हुईं महिला पुलिसकर्मी व समाजसेवी’

लखनऊ। दिनांक 12 सितम्बर 2022 को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय महिला पुलिस दिवस के दिन राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नरेट सभागार रिजर्व पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों और समाजसेवियों को सामाजिक संस्था माँ गायत्री जनसेवा संस्थान व नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के उत्कृष्ट कार्य करने हेतु वर्चस्व वेलफेयर की अध्यक्षा प्रतिभा बालियान को भी सम्मानित किया गया।

प्रोग्राम के आयोजक अरूण प्रताप सिंह संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर भाजपा व सहसंयोजक गुंजन वर्मा एनजीओ प्रकोष्ठ रहीं। आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थिति सभागार में माँ गायत्री जनसेवा संस्थान व नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय महिला पुलिस दिवस के अवसर पर  महिला पुलिसकर्मियों व  समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पवन सिंह चैहान एमएलसी व चेयरमैन एसआर गु्रप्स, आशुतोष टण्डन विधायक व पूर्व मंत्री, मुकेश शर्मा एमएलसी व अध्यक्ष महानगर भाजपासंयुक्ता भाटिया मेयर लखनऊ, नम्रता पाठक समाजसेविका, संरक्षक आरके चतुर्वेदी, संतोष श्रीवास्तव सहसंयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा अवध क्षेत्र व विशिष्ट अतिथियों में पीयूष मोडिया संयुक्त पुलिस आयुक्त, नीलाब्जा चैधरी संयुक्त पुलिस आयुक्त, रईस अख्तर आईपीएस, एसएम कासिम आब्दी आईपीएस , प्राची सिंह आईपीएस, वरिष्ठ  इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह  जी  रहे !