अदिश्री महिला एवं बाल विकास संस्था की तरफ से 100 महिलाएं हुईं सम्मानित

अदिश्री महिला एवं बाल विकास संस्था की तरफ से 100 महिलाएं हुईं सम्मानित
अदिश्री महिला एवं बाल विकास संस्था की तरफ से 100 महिलाएं हुईं सम्मानित

जयपुर सिटी। अदिश्री महिला एवं बाल विकास संस्था की तरफ से शनिवार को नारीशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गयाl जयपुर सिटी की संस्था अदिश्री महिला एवं बाल विकास संस्था की तरफ से द्वारा नारीशक्ति सम्मान समारोह एवं नखराली बींदणी सीजन-2 कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

ये रहे चीफगेस्ट

इस आयोजन में चीफगेस्ट के रूप में ममता शर्मा व दिल्ली से सेलेब्रिटी गेस्ट डॉ मोनिका सेठ उपस्थित रहींl इस दौरान डॉ मोनिका सेठ ने संस्था की फाउंडर सौम्या उपाध्याय को भी MS Events का क्राउन व शशे पहनाकर उनका सम्मान किया।

100 ऐसी महिलाओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में लगभग 100 ऐसी महिलाओं का सम्मान किया गया जो विभिन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैंl इस अवसर पर अदिश्री महिला एवं बाल विकास संस्था की फाउंडर सौम्या उपाध्याय ने कहा कि इस देश के विकास में महिलाओं ने अपनी एक अलग भूमिका निभाई हैl देश में लक्ष्मीबाई जैसी ही इन महिलाओं का योगदान है, हम वर्तमान में ऐसी महिलाओं को सम्मानित कर रहे हैं जो अपने अपने क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई हैl

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में डॉ सुनिल दंड, ममता शर्मा, स्नेहलता भारद्वाज, कीर्ति शर्मा, मोहित गौतम, सत्यनारायण अवस्थी, रजनी माथुर, राहुल, मीना श्रीवास्तव, बसंत जैन, अमृता, आकाश गौतम, वरुण शर्मा, हिमांशु शर्मा, मेहुल शर्मा, रितिका शर्मा, अरुणा उपाध्याय, पिंकी शर्मा, मधु शर्मा, विनीता शर्मा, नंदिनी सोनी, कंगना सिधू और अनीता कक्कर आदि महिलाए मौजूद रहींl