ताजा टॉक शो की फाउंडर कंगना सिधू को “नारीशक्ति सम्मान” से किया गया सम्मानित

ताजा टॉक शो की फाउंडर कंगना सिधू को “नारीशक्ति सम्मान” से किया गया सम्मानित

जयपुर सिटी। अदिश्री महिला एवं बाल विकास संस्था की तरफ से नारीशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया किया। बता दें जयपुर की संस्था अदिश्री महिला एवं बाल विकास संस्था ने नारीशक्ति सम्मान समारोह एवं नखराली बींदणी सीजन-2 कार्यक्रम के अंतर्गत 100 से अधिक महिलाओं का सम्मान किया जो समाज में अलग-अलग क्षेत्र में अच्छा काम कर रहीं हैं। इसी क्रम में जयपुर सिटी की ताजा टॉक शो की फाउंडर कंगना सिधू को समाज में उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस आयोजन की चीफगेस्ट ममता शर्मा और दिल्ली से आईं सेलेब्रिटी गेस्ट डॉ मोनिका सेठ रहीं। इस दौरान डॉ मोनिका सेठ ने संस्था की फाउंडर सौम्या उपाध्याय को भी MS Events की और से क्राउन व शशे पहनाकर उनका भी सम्मान किया।

इस अवसर पर अदिश्री महिला एवं बाल विकास संस्था की फाउंडर सौम्या उपाध्याय ने कहा की - इस देश के विकास में महिलाओं ने अपनी एक अलग भूमिका निभाई है। देश में लक्ष्मीबाई जैसी कहीं महिलाओं का योगदान है हम वर्तमान में ऐसी महिलाओं को सम्मानित कर रहे हैं जो अपने अपने क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में डॉ सुनिल दंड, ममता शर्मा, स्नेहलता भारद्वाज, कीर्ति शर्मा, मोहित गौतम, सत्यनारायण अवस्थी, रजनी माथुर, राहुल, मीना श्रीवास्तव, बसंत जैन, अमृता, कंगना सिधू, आकाश गोतम, वरुण शर्मा, हिमांशु शर्मा ,मेहुल शर्मा, रितिका शर्मा, अरुणा उपाध्याय, पिंकी शर्मा,मधु शर्मा, विनीता शर्मा, नंदिनी सोनी, अनीता कक्कर आदि महिलाए मौजूद रहीं।