Women's Day Special: इस वूमेंस डे कीजिए खुद को पैंपर, इन टिप्स से चमकाइए अपनी स्किन को

 हम वूमेंस अक्सर दूसरों के लिए सोचते है पर अपने लिए कभी कुछ नहीं करते। आज मौका भी है और दस्तूर भी। इस बार कीजिए कुछ अपने लिए, अपनी स्किन के लिए। इन टिप्स से अपनी स्किन को दीजिए लव एंड केयर….  

Women's Day Special: इस वूमेंस डे कीजिए खुद को पैंपर, इन टिप्स से चमकाइए अपनी स्किन को

फीचर्स डेस्क। जब भी कोई खास दिन होता है हम तैयार होते है, कभी पति के लिए करवाचौथ पर तैयार हुए तो कभी बच्चों के लिए संकट चौथ पर। पर आपने कभी सोचा है कि आप अपने लिए कब तैयार हुई। क्या कभी आपने अपने लिए कुछ किया है। शायद नहीं, क्योंकि हम लेडीज अपने लिए कभी जी ही नहीं। अगर आज तक आपने अपने लिए कुछ नहीं किया तो आज कीजिए। क्योंकि आप है तो आपसे जुड़े लोग खुश है। अपने आप की वैल्यू समझिए, क्योंकि भगवान कभी भी कोई भी चीज फालतू नहीं बनाता। इन टिप्स को कीजिए फॉलो, फिर आपको खुद से प्यार ना हो जाए तो कहना।

टिप्स फॉर ग्लोइंग स्किन

1..अगर आपके फेस पे झुर्रियां हो गई है तो आप लेमन अप्लाई कर सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस एक बाउल में नींबू का रस ले और शहद मिला कर लगाएं।

2..अभी गाजर मार्केट में खूब मिल रही है। आप गाजर को कद्दूकस करके एक कप पानी में बॉयल करें। जब आधा रह जाए तब गैस बंद करें। ठंडा होने पर ये मिश्रण अपने फेस पे लगाए और झुर्रियों से निजात पाएं।

3..अगर आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हो तो कच्चा आलू काट कर उन पर लगाएं ये तो आपने सुना होगा। आंखों के नीचे के अलावा आप पूरे फेस पर आलू लगा सकती है इससे आपके चेहरे पर चमक आ जायेगी। क्योंकि ये एक नेचुरल क्लींजर होता है।

4..मलाई हम सभी के घर आसानी से मिल जाती है। मलाई में हल्दी, बेसन, नींबू का रस और कच्चा दूध मिलाएं। जब एक पेस्ट बन जाए तो उसे अपने चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर अपना फेस नॉर्मल पानी से धो लें। आप खुद देखेंगे कि आपके फेस पर एक इंस्टेंट ग्लो दिखेगा। साथ ही दाग धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

5..फ्रूट्स तो हम सभी खाते है पर उनके छिलके फेंक देते है। तो इस बार उन्हें फेंकने से पहले अपने फेस पर रब करें। जैसे पपीते के छिलके को अपने फेस पर रब करें। सूख जाने पर धो लें, आपका फेस चमक उठेगा।

 इन टिप्स को कीजिए खुद पर अप्लाई और फिर देखिए कितनी खुशी मिलेगी आपको। क्योंकि आपकी फर्स्ट प्रायोरिटी आप खुद है। वूमेंस डे के दिन अपने अंदर की वूमेन को कीजिए पैंपर।