Welcome 2023: साल 2023 में ये 5 Bun रहेगा ट्रेंड में, हर आउटफिट्स के साथ देंगे Trendy Look

Welcome 2023: साल 2023 में ये 5 Bun रहेगा ट्रेंड में, हर आउटफिट्स के साथ देंगे Trendy Look

फीचर्स डेस्क। हर साल कुछ न कुछ न्यू फैशन ट्रेंड में रहता है। ऐसे में साल 2023 की बात करें तो 5 हेयरस्टाइल ट्रेंड में रहेगा। दरअसल, शादी हो या पार्टी लड़कियों के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होता है आउटफिट्स और हेयरस्टाइल। अगर आउटफिट के साथ मनपसंदीदा हेयरस्टाइल नहीं होगा तो सारा लुक बेकार लगता है।  ऐसे में बहुत सी लड़कियां शादी या फिर पार्टी के लिए ज्यादातर बन बनवाना ही पसंद करती हैं। वेस्टर्न या ट्रेडिशनल किसी भी अटायर के साथ आप बन बनवा सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे बन जिन्हें आप वेडिंग में ट्राई कर सकती हैं...

लूज बन 

लूज बन आप शादी में ट्राई कर सकते हैं। वेस्टर्न या ट्रेडिशनल किसी भी अटायर के साथ आप इस तरह की बन कर सकती हैं। मिनिमल मेकअप के साथ लूज बन बनाकर आप शादी में ट्राई कर सकती हैं। 

क्लासिक जूड़ा विद गजरा 

एवरग्रीन एथनिक लुक के लिए आप बालों में गजरा लगा सकती हैं। खासकर हैवी साड़ी के साथ आप इस तरह का लुक ट्राई कर सकती हैं। मिड पार्टेड, ग्लॉसी बन फ्लोरल हेयर एक्सेसरीज या गजरा के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकते हैं। 

मैसी बन 

मैसी बन आप वेडिंग आउटफिट के साथ बना सकते हैं। ज्यादा टाइट अगर आप बाल नहीं बांधना चाहते तो इस तरह के मैसी बन बालों में बना सकते हैं। मैसी बन के साथ आप कोई भी आउटफिट कैरी कर सकती हैं।

फ्रैंच बन 

आप सिंपल बन ट्राई नहीं करना चाहते तो फ्रैंच बन वेडिंग में ट्राई कर सकते हैं। आगे से फ्रैंच बनाकर बालों को एक डिफ्रेंट लुक दे सकते हैं।

साइड बन 

आप इस तरह का बन भी बालों का बना सकती हैं। सिंपल और  गॉर्जियस लुक के साथ आप शादी में हर किसी से अलग दिखेंगी। खासकर इस तरह का हेयरस्टाइल बनाकर आप बालों को टाइअप कर सकते हैं।