Valentines Day Special : सिल्वर स्क्रीन की सुपरहिट जोड़ियां जिन्होंने लोगो को प्यार करना सिखाया

बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं जिन्होंने हमे प्यार करना सिखाया है। ये हर दौर में रही है 80 का दशक हो या 21 वी सदी का , आज भी उनकी लव केमिस्ट्री के चर्चे होते है।आइये रूबरू होते हैं कुछ ऐसी ही ऑल टाइम हिट एंड फेवरिट बॉलीवुड की ऑन स्क्रीन जोड़ियों से.....

Valentines Day Special : सिल्वर स्क्रीन की सुपरहिट जोड़ियां जिन्होंने लोगो को प्यार करना सिखाया

फीचर्स डेस्क। बॉलीवुड हम सभी के लिए लव स्कूलिंग से कम नहीं ,ऑन स्क्रीन रोमांस ,फ़्लर्ट और डेडिकेशन देख कर जवानी में हम सभी ने प्यार की पींगे बढ़ाई हैं। बहुत सी जोड़ियां ऐसी हैं जिनको दर्शको का खासा प्यार मिला, आज भी जब लव केमिस्ट्री की बात होती है तो उनको याद किए बिना हम रह नहीं पाते। आइये रूबरू होते हैं कुछ ऐसी ही ऑल टाइम हिट बॉलीवुड ऑन स्‍क्रीन जोड़ियों से।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर

हाल फिलहाल की सब की पसंदीदा जोड़ी रही है दीपिका पादुकोण और  रणबीर कपूर की , हलाकि बाद में ब्रेकअप की खबरों से दर्शक निराश ज़रूर हुए थे पर फिर भी इनको स्क्रीन पर जो देखता है देखता ही रह जाता है। रणबीर की डेब्यू फिल्म में भी दीपिका ही हेरोइन थी। ये जवानी है दीवानी फिल्म को सभी ने काफी सराहा। इनकी प्रेम कहानी भी लंबे अर्से तक फिल्म मैग्जीन की हेडलाइन बनती रही है।

काजोल और शाहरुख खान

बॉलीवुड में आज भी शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हिट फिल्म का फार्मूला मानी जाती है। आज भी इनका डंका बजता है। हाल ही में ये जोड़ी दिलवाले में नजर आयी थी और काफी पसंद भी की गयी थी। दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे , कुछ कुछ होता है , कभी ख़ुशी कभी गम इनकी सदाबहार फिल्मे हैं। इनको जितनी बार भी देखे हर बार एक नयेपन का एहसास होता है।  

माधुरी दीक्षित और सलमान खान

माधुरी दीक्षित ने कई सारे एक्टर्स के साथ बखूबी काम किया है पर सलमान खान के साथ उनकी  फिल्म हम आपके हैं कौन ने कामयाबी के नए आयाम गढ़े। ये पहली बार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का मतलब समझाने वाली फिल्म थी। साजन, दिल तेरा आशिक जैसी फिल्मों में भी दर्शको ने दोनों को साथ में काफी पसंद किया।

गोविंदा और करिश्मा कपूर

फन लोविंग,डांस और कॉमेडी के तड़के के साथ गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी स्क्रीन पर आयी और देखते सब की अजीज़ बन गयी। इन दोनों ने कुली, जोड़ी नंबर वन और राजा बाबू जैसी फिल्मों में अपना जलवा दिखाया।

श्री देवी और अनिल कपूर

श्री देवी आज हमारे बीच नहीं है पर इनकी और अनिल कपूर की ऑनस्क्रीन जोड़ी खूब सराही गयी। मिस्टर इंडिया, लम्हे और लाडला जैसी कई फिल्मों में इनकी जोड़ी को खासी कामयाबी मिली। रियल लाइफ में बाद में ये देवर भाभी के रिश्ते में भी बंध गए थे। 

रेखा और अमिताभ बच्चन

आज भी अगर किसी ऑन स्क्रीन जोड़ी को लोग दिल से रियल लाइफ में भी साथ साथ देखना चाहते और जिनकी हर फिल्म लोगों को याद है तो वो जोड़ी है अमिताभ बच्चन और रेखा की। इनकी ऑनस्क्रीन प्रेम कहानी दोनों की शादी और अमिताभ और जया बच्चन की कामयाब शादीशुदा जिंदगी के बावजूद लोगों के लिए सच से कम नहीं है।

शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना

करीब छह लगातार सुपरहिट फिल्में देने वाली बॉलीवुड जोड़ी रही है शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना की। अमर प्रेम ,आराधना जैसी फिल्मो ने प्यार की एक नयी परिभाषा गढ़ी थी। दर्शकों का भी इन्हे भरपूर प्यार मिला। 

वैजयंती माला और दिलीप कुमार

वैजयंती माला जितनी खूबसूरत थी उतनी ही बेहतरीन अदाकारा और नर्यताँगना भी। दिलीप कुमार के साथ इनको जोड़ी को बॉलीवुड में काफी पसंद किया गया। नया दौर, देवदास , मधुमती आदि इनकी बेहतरीन फिल्मे रही हैं। 

राज कपूर और नरगिस

ये वो पहली जोड़ी है जिसने लोगों को अपने ऑन स्क्रीन जादू से लुभाया। बाद में पर्दे के पीछे भी इनकी प्रेम कहानियां सुर्खियां बनने लगीं। आज कई दशक बाद भी इनकी तस्वीर लोगों ने जहन में है। श्री 420 ,आवारा , चोरी चोरी जैसी कई हिट फिल्म्स इस जोड़ी के नाम हैं।

इमेज सोर्स - गूगल इमेजेज