गुलाब की पंखुड़ियों से बनी ये चीज High Uric Acid में है कारगर, जान लें बस सेवन का सही तरीका

हाई यूरिक एसिड में गुलकंद: जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा होता है तो गुलाब की पंखुड़ियों से बनी ये चीज काम आ सकती है। क्यों और कैसे, जानत हैं हाई यूरिक एसिड में गुलकंद के खास फायदे...

गुलाब की पंखुड़ियों से बनी ये चीज High Uric Acid में है कारगर, जान लें बस सेवन का सही तरीका

हेल्थ डेस्क। शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बन सकता है। इसके अलावा ये पथरियों के रूप में जोड़ों के बीच जमा हो जाता है और गैप बढ़ाने लगता है। इसकी वजह से हड्डियों में इतनी अकड़न होती है शरीर के इन अंगों को चलाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलगंद तेजी से काम कर सकता है। ये प्यूरिन पचाने में मदद करता है जोड़ों में जमा पथरियों को कम करता है। इसके अलावा भी जोड़ों के लिए गुलकंद के कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

दर्द से राहत दिलाता है गुलकंद

गुलकंद दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसमें पाए जाने वाला क्वेरसेटिन (quercetin) और काएम्फेरोल (kaempferol) जैसे पादप तत्व दर्द को कम करने में मदद करते हैं। गुलकंद में मौजूद फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट दर्द में कमी लाते हैं। तो, हाई यूरिक एसिड में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आपको गुलकंद का सेवन करना चाहिए। 

प्यूरिन को फ्लश ऑउट करने में मददगार 

हाई यूरिक एसिड में गुलकंद का सेवन प्यूरिन को फ्लश ऑउट करने में मदद कर सकता है। दरअसल, ये थोक जोड़ने का काम करता है और मल के साथ प्यूरिन को चिपकाकर इसे बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा ये शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने में भी मदद करता है और ड्यूरेटिक की तरह काम करते हुए पथरियों को पेशाब के जरिए फ्लश ऑउट करने में मदद कर सकता है।

हाई यूरिक एसिड में पिएं गुलकंद का पानी

आपको करना ये है कि रात में 1 गिलास पानी में 2 चम्मच गुलकंद डालकर रख दें। फिर इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं। ये काम आपको लगातार कुछ दिनों तक करना है जिससे यूरिक एसिड की समस्या में कमी आ जाएगी। तो, बस यूरिक एसिड की समस्या को कंट्रोल करने के लिए गुलकंद का पानी पिएं। ये शरीर को ऐसे भी डिटॉक्स करने में मददगार है।