Expert Tips : क्यो होता है बच्चों के पेट में बार-बार दर्द, क्या हो सकता है इसका कारण ? जानें डॉक्टर की राय

इस टॉपिक पर आज हमने बात किया चाइल्ड एक्सपर्ट डॉ सागरिका जो बता रहीं हैं पेट में दर्द होने की क्या-क्या कारण हो सकता है और इनका इलाज कैसे संभव है...

Expert Tips : क्यो होता है बच्चों के पेट में बार-बार दर्द,  क्या हो सकता है इसका कारण ? जानें डॉक्टर की राय

हेल्थ डेस्क। आमतौर पर देखा जाता है बच्चों के पेट में दर्द होता है ऐसी शिकायत उनकी रहती है। हलाकि हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं ये कई तरह के बीमारियों में से एक सामान्य लक्षण है। बच्चों के पेट में दर्द होना कोई सामान्य प्रॉबलम भी हो सकती है। ऐसे में कई बार पैरेंट्स भी बच्चों के पेट दर्द की शिकायत को बहुत सीरियसली से नहीं लेते हैं। फिर मार्केट में किसी केमिस्ट के शॉप से खुद मिडिसिन लेकर दे देते हैं। जबकि डॉक्टर्स की मानें तो ऐसा पैरेंट्स को बिलकुल नहीं करना चाहिए। दरअसल, ये पेट दर्द आपके बच्चे की कोई सीरियस प्रॉबलम भी हो सकती है। इसलिए खुद डॉक्टर बनने से बचें और बिना डॉक्टर की सलाह से दवा न दें। इस टॉपिक पर आज हमने बात किया चाइल्ड एक्सपर्ट डॉ सागरिका जो बता रहीं हैं पेट में दर्द होने की क्या-क्या कारण हो सकता है और इनका इलाज कैसे संभव है...

बच्चों पेट दर्द का कारण

चाइल्ड एक्सपर्ट डॉ सागरिका कहती हैं ‘पेट में दर्द होने की कई कारण हो सकते हैं, इसमे पहला कारण पेट में संक्रमण भी हो सकता है। ऐसे में पेरेंट्स को चाहिए कि उनके पेट दर्द होने के साथ-साथ अन्य लक्षणों पर ध्यान दें। इसके अलावा, डॉ सागरिका के अनुसार बच्चों में पेट दर्द के कई अन्य वजहें हो सकती हैं, जैसे-

गैस्ट्रोएंट्राइटिस

बच्चों में पेट दर्द की यह एक बड़ी वजह है। यह वायरल भी होता है और बैक्टीरियल भी होता है। वायरल होने की वजह है, रोटा वायरस। इसके लिए बच्चों को बचपन से ही वैक्सीनेशन दिया जाता है। इसके अलावा नॉरवॉक वायरस, एडिनो वायरस, एंटेरोवायरस। इसके अलावा बैक्टीरियर इंफेक्शन जैसे सालमोनेला आदि। 

कब्ज या गैस बनना

आमतौर पर खाने से पेट में गैस नहीं बनती है। अगर बच्चे ने ओवर ईटिंग कर ली है या कोई खराब चीज खा ली है, तो भी उसके पेट में गैस बन सकती है। गैस बनने की वजह से कई बार बच्चे के पेट में दर्द हो सकता है।

पेट फूलना

कई बार बच्चों के पेट के फूलने की वजह से उसके पेट में दर्द हो सकता है। बच्चे में ऐसी समस्या देखने पर तुरंत आपको उसका इलाज करवाना चाहिए।

एपेंडिसाइटिस

बच्चों में कई बार पेट दर्द की वजह एपेंडिसाइटिस भी होता है। एपेंडिसाइटिस का दर्द होने पर बच्चे के पेट के बीचों-बीच से दर्द उठता है, जो धीरे-धीरे पेट के दाईं ओर फैलने लगता है। 

मेडिकल कंडीशंस

कई बार यह देखने में आया है कि बच्चों को पेट में तीव्र दर्द यनी सीवियर एब्डोमिनल पेन होता है, तो इसकी वजह मेडिकल कंडीशंस होते हैं, जैसे पेट फूलना या उल्टी होना। अगर बच्चे की उल्टी हरे रंग की हो रही है और साथ में पेट फूल रहा है, तो इसका मतलब है कि बच्चे के पेट में संक्रमण हो गया है। इस तरह के संक्रमण की वजह से बच्चे के पेट में दर्द होता है।

बच्चों में पेट दर्द से बचने के उपाय

आप ध्यान रखें कि बच्चों अपने हाथ साफ रखें। 

शौच जाने के बाद हाथों को साबुन से जरूर धोएं।

बच्चां को ताजा खाना खाने के लिए दें।

बच्चों के नाखून काटकर रखें। नाखूनों को साफ रखें।

बच्चों को पीने के लिए फिल्टर या उबला पानी दें।

अगर बच्चे के पेट में दर्द के साथ उसे उल्टी, पेट फूलने जैसी समस्या हो, तो पेरेंट्स को इन लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और जरूरी उपचार करवाना चाहिए।

Input With Dr. Sagarika Baidh, MD Paediatrics resident. Kishanganj, Bihar.