स्टेम मास्टर क्लास के आयोजन में कंपोजिट विद्यालय कड़कड़ मॉडल के स्टूडेंट्स ने किया पार्टीसिपेट

स्टेम मास्टर क्लास के आयोजन में कंपोजिट विद्यालय कड़कड़ मॉडल के स्टूडेंट्स ने किया पार्टीसिपेट

गाजियाबाद। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में 3 दिवसीय ( 28 फ़रवरी से 2 मार्च 2023) स्टेम मास्टर क्लास का आयोजन यूडब्ल्यूडी(United way Delhi) और टाटा(TATA) की तरफ से किया गया। जिसमें कड़कड़ मॉडल और महाराजपुर कम्पोजिट विद्यालय के 20 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान स्टेम मास्टर क्लास में 7 तरह के रियल लाइफ में प्रयोग होने वाली मशीनो के मॉडल जैसे आर्मी टैंक, JCB ( बुलडोजर), रोबिटिक हाथ etc. बनाए गए और उनकी टेक्नोलॉजी के बारे में चर्चा की गई। जिससे बच्चो में साइंस, टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग में रुचि बड़ सके।

STEM सीखने और विकास के लिए एक दृष्टिकोण है जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्रों को एकीकृत करता है। एसटीईएम के माध्यम से, छात्र प्रमुख कौशल विकसित करते हैं जिनमें शामिल हैं: समस्या समाधान। रचनात्मकता। जटिल अन्वेषण। इसकी जानकारी कंपोजिट विद्यालय कड़कड़ मॉडल की प्रधानाध्यापिका उमारानी ने दी है।